फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Crime Robbery of Rs 3.50 lakh in Jawad revealed two accused from Rajasthan arrested

Neemuch Crime: जावद में हुई 3.50 लाख की लूट का खुलासा, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 09:56 PM IST
सार

जावद में हुई 3.50 लाख की अंधी लूट का पुलिस ने खुलासा कर राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन 'नीमच आई' के सहयोग से जावद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तीन लाख रुपये नकदी सहित बाइक और मोबाइल भी जब्त किया।

विज्ञापन
Neemuch Crime Robbery of Rs 3.50 lakh in Jawad revealed two accused from Rajasthan arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच जिले की जावद पुलिस ने एक सप्ताह पहले फरियादी नाथूलाल पिता नंदाजी धनगर उम्र 51 वर्ष निवासी मोडी के साथ जावद में हुई लूट की वारदात का ऑपरेशन "नीमच आई" के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए तीन लाख एवं घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। एसपी अंकित जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में  बताया कि फरियादी नाथूलाल (51) पिता नंदा धनगर निवासी मोडी थाना जावद अपनी बाइक से 10 जून को दोपहर 12 बजे केसीसी के साढे तीन लाख रुपये जमा कराने स्टेट बैंक जावद आया था।

विज्ञापन


केसीसी जमा करने वाले अधिकारी ने एक महीने बाद रुपये जमा कराने का बोलने पर फरियादी वापस रुपये लेकर जा रहा था। जो गांधी चौक जावद से आगे चोपड़ा मिल के सामने पहुंचा। जहां एक काले रंग की बाइक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने फरियादी की बाइक के हैंडल में टंगी रुपयों से भरी साढे तीन लाख रुपयों की थैली छीन कर रामपुरा दरवाजा जावद की तरफ भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी जावद द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 268/24 धारा-392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन


एसपी जायसवाल ने दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी जावद को लूट की घटना के संबंध में पुलिस टीम को लगाने एवं घटना का शीघ्र खुलासा करने संबंधी निर्देश दिए। टीआई ने निर्देशों के पालन में तत्काल आरोपीगणों की पतारसी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई। आरोपीगणों की पहचान के लिए एसपी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन नीमच आई के तहत कस्बा जावद में लगवाए सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान एवं बाइक नंबर की पहचान कर आरोपीगणों की पतारसी के लिए टीम लगातार साइबर सेल एवं मुखबिर सूचना पर राजस्थान के कई जिलो में आरोपीगणों के छुपने के समस्त संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी एवं दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोपी सद्दाम हुसैन पिता इस्माइल खान, सोनू उर्फ इस्तयाक पिता रफीक मोहम्मद शेख दोनों निवासी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने लूट करना स्वीकार किया। आरोपी सद्दाम हुसैन व सोनू उर्फ इस्तयाक शेख से नकदी तीन लाख रुपये व घटना में उपयोग की गई बाइक आरजे- 35 एसक्यू- 2455, मोबाइल फोन तथा घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद किए। दोनों आरोपी राजस्थान के कई जिलों में लूट की वारदात कर चुके हैं और वांछित थे। आरोपीगणों का आपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त कर संपूर्ण जगह पर सूचना प्रेषित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed