फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Crime Honeytrap gang conspired women including four men arrested

Neemuch Crime: हनीट्रैप गैंग ने रची साजिश, चार पुरुषों सहित महिलाएं गिरफ्तार, धमकी देकर दो लाख रुपये वसूला

Tue, 04 Jul 2023 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 03:50 PM IST
सार

Neemuch Crime: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पुरुषों सहित महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन्होंने धमकी देकर दो लाख रुपये वसूले थे।

विज्ञापन
Neemuch Crime Honeytrap gang conspired women including four men arrested
चार पुरुषों सहित महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच में बीते 29 जून को मनासा थाने पर एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इसके आरोपी व्यापारी कैलाश दुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला व्यापारी द्वारा ग्राहक महिला के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का प्रतीत हो रहा था। अब मनासा पुलिस ने पर्दा उठाते हुए हनीट्रैप गैंग के संबंध में बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 30 जून को फरियादी अनिल पिता प्रहलाद दुआं निवासी मनासा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा कि मेरे चचेरे भाई कैलाश दुआं से दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें धमकाकर दो लाख रुपये की अवैध वसूली की गई।
विज्ञापन


अनिल दुआं की शिकायत पर पुलिस ने धारा-384 में मामला दर्ज कर आरोपी महावीर और मुकेश शर्मा निवासी भीलवाड़ा व उनके साथियों को तत्काल तलाश कर मुखबिर सूचना के आधार पर गैंग में सम्मिलित चार पुरुष तथा तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले में अवैध रूप से वसूली गई राशि भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी गिरफ्तार...
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महावीर प्रसाद पिता हुकमीचंद खटीक (48), मुकेश पिता भैरूलाल शर्मा (30), मनोज पिता भारत भूषण सोनी (47) निवासी भीलवाड़ा और अरविंद उर्फ अनिल पिता विष्णु सोनी (32) निवासी जाट, हाल मुकाम भीलवाड़ा सहित अन्य तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed