फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch CM Shivraj performed Bhumi Pujan of 13 works worth more than 1245 crores

Neemuch: CM शिवराज ने 1245 करोड़ से अधिक के 13 कार्यों का किया भूमिपूजन, कहा- कांग्रेस ने सिर्फ जनता को छला

Mon, 07 Aug 2023 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज मैंने रामपुरा मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया है। इसके पानी से खेतों में ऐसी हरियाली आएगी कि नीमच के किसान पंजाब के किसानों को पीछे छोड़ देंगे। बीजेपी सरकार में हर किसान के खेत में पानी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Neemuch CM Shivraj performed Bhumi Pujan of 13 works worth more than 1245 crores
विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी गांधी सागर बांध था। लेकिन कभी कांग्रेस ने किसानों को उसका पानी नहीं दिया। कभी भी किसानों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं बनाई और जब 2018 में कुछ दिनों के लिए कमलनाथ मुख्यमंत्री बने, तब भी उन्होंने किसानों को छलने का काम किया। एक तो कर्ज माफ नहीं किया, दूसरी ओर किसानों पर ब्याज की गठरी लाद दी। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीमच जिले के मनासा में कहीं। वह यहां पर विकास पर्व के अवसर पर महिला सम्मेलन में संवाद कर रहे थे। 

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज ने क्षेत्रवासियों को विकास की कई सौगातें दीं। सीएम ने 36.76 करोड़ के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 1245 करोड़ से अधिक के 13 कार्यों का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ये बताएं, जब कांग्रेस की सरकार थी तब सड़क में गड्ढा था, या गड्ढे में सड़क पता नहीं चलता था। भोपाल से नीमच पहुंचने में 10 घंटे लगते थे, आज बीजेपी सरकार में छह घंटे में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रहे
महिला सम्मलेन में संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि बेटी बोझ न लगे, इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। अब प्रदेश की हर बेटी लखपति पैदा हो रही है। बहनों को सशक्त करने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये दे रहे हैं। जल्दी ही इसे तीन हजार महीने किया जाएगा। चुनाव में आरक्षण, संपत्ति की रजिस्ट्री में छूट बीजेपी सरकार ही दे रही।


कर्जमाफी की झूठी घोषणा
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने किसानों पर कर्जमाफी के नाम पर 2200 करोड़ का ब्याज चढ़ा दिया था। अब मेरी सरकार ने उस कर्ज को भरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के बड़े बिल से मत डरना, उन सभी बिलों को खत्म कर दूंगा। अनुदान पर ट्रांसफर लगवाने की योजना फिर से शुरू की जाएगी। झूठी गारंटी देने आई है कांग्रेस, वह सिर्फ वादे करते हैं, उन्हें निभाते नहीं हैं। हमारी सरकार 13 अगस्त से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना शुरू कर रहे हैं, हमारे युवा काम सीखेंगे और हर महीने 10 हजार रुपये तक मिलेंगे, काम सीखकर वे रोजगार हासिल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed