फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch: 157 cows were being taken to Maharashtra after being crammed into nine trucks

Neemuch: नौ ट्रकों में ठूंस-ठूंसकर महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे 157 गौवंश, पुलिस ने आजाद कराकर गौशाला पहुंचाया

Thu, 21 Dec 2023 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:56 PM IST
सार

नीमच पुलिस ने बड़ी मात्रा में गौवंश पकड़े हैं। नौ ट्रकों में 157 मवेशी भरे पाए गए थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को गौशाला पहुंचा दिया है। मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
Neemuch: 157 cows were being taken to Maharashtra after being crammed into nine trucks
ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे मवेशी नीमच पुलिस ने पकड़े हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीमच जिले की जीरन और सिटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ट्रकों में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 157 गौवंश को बरामद किए हैं। हालांकि ट्रक चालकों का दावा है कि सभी पूर्ण दस्तावेज के आधार पर ले जाए जा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि करीब 40 ट्रकों में भरकर गौवंश को राजस्थान से नीमच की ओर होकर महाराष्ट्र की और ले जाया जा रहा है। जिस पर गौ सेवकों ने पुलिस की मदद से 9 ट्रकों में भरे गौवंश को पकड़ा है। इसमें नीमच सिटी थाना पुलिस और जीरन पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ा चौराहा पर पुलिस ने पांच ट्रकों को पकड़ा इनमें 87 गौवंश पाए गए। इन सभी ट्रकों को पहले नीमच सिटी थाने लाया गया। जहां से गौवंश को लेवाड़ा स्थित गौशाला पर ले जाया गया। इसी तरह जीरन थाना क्षेत्र के हरकिया खाल पुलिस चौकी पर भी पुलिस ने नाकाबंदी कर 4 ट्रकों को पकड़ा, जिसमें 70 गौवंश भरे पाए गए। गौवंश से भरे ट्रकों को पहले जीरन थाने पर ले जाया गया। यहां से गौवंश को जीरन स्थित गौशाला में छोड़ा गया है। दोनों स्थानों पर हुई इस कार्रवाई में 9 ट्रकों में 157 गौवंश को भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दावा- पूरे कागजात हैं
मामले में ट्रक ड्राइवर राजाराम का कहना है कि वे पूर्ण दस्तावेज के साथ गौवंश ले जा रहे हैं। राजस्थान के मेले से एमपी के व्यापारी इस तरह गौवंश खरीदकर ले जाते हैं। सभी ट्रक राजस्थान के ब्यावर मेले से सिमरोल खलघाट समीप मेले में ले जाए जा रहे हैं। ट्रकों में भरा सभी गौवंश बेल हैं। बदनावर के व्यापारी बाबूलाल एक अन्य करमु नाम का व्यापारी है, जिनके लिए हम यह गौवंश ले जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में नीमच पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। जीरन और नीमच सिटी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 9 ट्रकों में भरे गौवंश को बरामद किया है। इनमें बैल और नर बछड़े शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरक्षा दल को मिली थी सूचना
इधर गौरक्षा दल के संभागीय महासचिव कृष्णपालसिंह पंवार ने बताया कि 40 गाड़ियां निकलने की खबर गौ रक्षा दल को सूचना मिली थी। 9 गाड़ियों को पकड़ा है। पुलिस का इसमे सराहनीय सहयोग रहा है। कई वाहन अन्य रास्तों से निकल जाते हैं। प्रशासन से मांग है कि इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और पकड़ी गई सभी गाड़ियों को राजसात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed