फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narendra Singh Tomar's taunt on Congress: The public has entrusted him with the responsibility of protesting and criticizing, he is doing the same

कांग्रेस पर नरेंद्र सिंह तोमर का तंज: जनता ने उन्हें विरोध प्रदर्शन और आलोचना करने की जिम्मेदारी सौंपी है, वे वही कर रहे

Sat, 02 Apr 2022 03:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 03:13 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर तंज कसा है। उन्होंने ग्वालियर में कहा कि भारत की जनता ने उन्हें विरोध प्रदर्शन और आलोचना करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे विपक्ष में हैं इसलिए जो कर रहे हैं वही करते रहें।
 

विज्ञापन
Narendra Singh Tomar's taunt on Congress: The public has entrusted him with the responsibility of protesting and criticizing, he is doing the same
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर तंज कसा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तंज कसा है। उन्होंने ग्वालियर में कहा कि भारत की जनता ने उन्हें विरोध प्रदर्शन और आलोचना करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे विपक्ष में हैं इसलिए जो कर रहे हैं वही करते रहें।
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और विपक्ष को घेरने के आरोपों पर उन्होंने ये तंज कसा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के परीक्षा पे चर्चा को लेकर सवाल उठाए गए थे, कहा था कि महंगाई पर चर्चा होना चाहिए। इस पर तोमर ने कहा कि कमलनाथ सिर्फ राजनीति दृष्टि से ही सोचते हैं। चर्चा सब पर होनी चाहिए। राज्यसभा चल रही है, लोकसभा चल रही है। कांग्रेस के नेता चाहेंगे तो हम चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।  लेकिन परीक्षा पर चर्चा बाकी विषयों से अलग है।
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि मैं समझता हूं ये वही व्यक्ति कर सकता है जो देश के भविष्य के प्रति संवेदनशील हो। जब नरेंद्र मोदी जी न्यू इंडिया की बात करते हैं, न्यू इंडिया कौन बनाएगा। न्यू इंडिया की नींव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रखी जाएगी। आने वाली जो पीढ़ी है, वो उस पर इमारत खड़ी करेगी। इसलिए परीक्षा पर चर्चा आवश्यक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed