फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narendra Modi and Amit Shah all set to address Karyakarta Mahakumbh in Madhya Pradesh

भाजपा महाकुंभ में बोले पीएम मोदी- जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खिलेगा

Tue, 25 Sep 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 25 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi and Amit Shah all set to address Karyakarta Mahakumbh in Madhya Pradesh
नरेंद्र मोदी

मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार जहां विकास के दम पर दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में है। वहीं विपक्ष को उम्मीद है कि इस बार उसकी नैया पार हो जाएगी। अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राज्य पहुंचे थे। दोनों ने यहां से अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया। 

विज्ञापन


भोपाल के जंबूरी मैदान से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी तब तक वो भाजपा की राज्य सरकारों और वहां की जनता के प्रति दुश्मनी का भाव पालकर बैठे थे। उन्होंने खुद को भाग्यवान बताते हुए कहा कि पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए जिससे कि इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मुझे मां भारती की सेवा करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद करते हुए मोदी ने कहा कि उपाध्याय जी का चिंतन, उनका जीवन, उनके आचार, उनके विचार आज भी हमारी प्रेरणा है। हम सभी कार्यकर्ताओं पर हमारे महान नेताओं और पार्टी के लिए जान देने वाले हजारों कार्यकर्ताओं का कर्ज है और इस कर्ज को चुकाने का कोई भी मौका हम अपने हाथ से जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि सबका साथ सबका विकास केवल चुनावी नारा नहीं है। हम वो लोग है जिन्हें गांधी भी मंजूर हैं, राम मनोहर लोहिया भी मंजूर हैं और दीनदयाल उपाध्याय भी मंजूर हैं क्योंकि हम समन्वय, सामाजिक न्याय और सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं। महात्मा गांधी, दीन दयाल, लोहिया ने देश का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में वोट बैंक की राजनीति ने समाज को दीमक की तरह तबाह कर दिया है और इसलिए आजादी के 70 साल में जो बर्बादी आयी उससे अगर देश को बचाना है तो हमारे सामने ये वोट बैंक की राजनीति की दीमक से देश को मुक्त ये भाजपा की विशेष जिम्मेदारी है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जिस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से दुश्मनी रखी हो उसे सजा देने का मौका मध्य प्रदेश की जनता के पास आ गया है। हमारे लिए सवा सौ करोड़ देशवासी हमारा परिवार हैं। झूठ के बवंडर के सामने भाजपा का झंडा झुकने न पाए। कांग्रेस पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गयी है। सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देने वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरों में पड़ी है। कांग्रेस ने मुझे गालियां देने में शक्ति लगा दी। डिक्शनरी से ढूंढकर गालियां दी जा रही हैं। जितना कीचड़ उछालना हो उछाल लो लेकिन कीचड़ में ही कमल खिलता है।

बिना राहुल का नाम लिए पीएम ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठ का बवंडर रचा जा रहा है। जाति का जहर नहीं चलेगा। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, 'जो पार्टी 125 सालों से भी पुरानी हो, जिस पार्टी के अनेकों भूतपूर्व राज्यपाल हो, फिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी बड़ी पार्टी को सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि देश में कहीं बचे हैं की नहीं और इतनी पराजय के बाद भी कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। सत्ता जाने के बाद कांग्रेस ने संतुलन भी खो दिया है।'

Narendra Modi and Amit Shah all set to address Karyakarta Mahakumbh in Madhya Pradesh
नरेंद्र मोदी-अमित शाह-शिवराज सिंह चौहान
पीएम ने कांग्रेस पर देश के बाहर गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हिन्दुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है तो वो भारत के बाहर गठबंधन खोज रही है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता खोने के बाद अपना संतुलन भी खो दिया है। कांग्रेस पार्टी देश के ऊपर अब बोझ बन गयी है।

पीएम से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को देश के हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है। आज हम सब संकल्प लेकर जाएं कि आने वाले 5 चुनावों और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फिर से ऊंचा करने का काम करें।

शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, 'देश में घोटाले करने वाली, नीतिगत फैसले नहीं लेने वाली, देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना देनी वाली कांग्रेस पार्टी क्या राजा, महाराजा या फिर उद्योगपतियों के नाम पर जनता से वोट मांगेगी।'

पीएम और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि मेरे इन समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज जब मैदान में उतरेगी, तो विरोधियों को दिन में तारे दिखाने का काम करेंगे। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमारे कार्यकर्ता का सर नीचा हो सके, पीएम मोदी और शिवराज जी ने इस प्रकार कार्य किया है कि हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सर उठा के जा सके। भाजपा के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता देश की सुरक्षा है वोट बैंक की राजनीति नहीं।

शाह से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में राहुल को फन मशीन बताया। उन्होंने कहा कि मैं तो घोषणा मशीन हूं, लेकिन राहुल गांधी जी तो फन मशीन है, लेकिन घोषणा वही करते हैं, जिनके मन में मध्यप्रदेश को नंबर 1 बनाने का संकल्प हो। राहुल देश के लिए मनोरंजन हैं। उन्होंने कहा कि राहुल कभी विदेश की तस्वीरें भी ट्वीट करें। आज कल वह शिवभक्त बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed