{"_id":"658ba7579785fa82820f4624","slug":"muslim-community-met-sp-and-adm-regarding-removal-of-loudspeaker-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: मस्जिदों से हटवाए जा रहे लाउडस्पीकर, मुस्लिम समाज ने एसपी और एडीएम से की मुलाकात, आवेदन भी सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: मस्जिदों से हटवाए जा रहे लाउडस्पीकर, मुस्लिम समाज ने एसपी और एडीएम से की मुलाकात, आवेदन भी सौंपा
Wed, 27 Dec 2023 09:57 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 27 Dec 2023 09:57 AM IST
सार
Chhatarpur: छतरपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने SP और ADM को आवेदन देते हुए कहा कि मंदिर व मस्जिदों मंदिर से लाउडस्पीकर निकालना गलत है। इसे रुकवाया जाये, जिसपर एडीएम ने कहा कि ये न्यायालय और सीएम का आदेश है, आप इस संबंध में कोर्ट में जा सकते हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज ने एसपी और एडीएम से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देशों का पुलिस द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच मंगलवार को तंजीम अताए मुस्तफा कमेटी के सदर हाजी शहजाद अली के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को और जनसुनवाई में ADM को आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई को रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर हटाने का उल्लेख नहीं
कमेटी के सदर हाजी शहजाद अली का कहना है कि सीएम द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहीं भी लाउडस्पीकर हटाने का उल्लेख नहीं है। आदेश में सिर्फ क्षेत्र के आधार पर लाउउस्पीकर की आवाज का पैमाना तय किया गया है, जिसका पालन मस्जिदों में किया जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा जबरन मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटवाए जा रहे हैं, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कमेटी ने कार्रवाई रुकवाने की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ADM दो-टूक बोले
संयुक्त मामले में एडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने मुस्लिम कमेटी के लोगों से दो टूक शब्दों में कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट और सरकार का आदेश है, अगर आपको लगता है कि हम गलत कर रहे हैं तो आप न्यायालय जा सकते हैं।
विज्ञापन
