फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPCC Chief Kamal Nath said in Sehore that BJP government of Madhya Pradesh is a government of scams

MP News: एमपीसीसी चीफ कमलनाथ ने CM शिवराज पर कसा तंज; बोले- प्रदेश की भाजपा सरकार, घोटालों की सरकार

Sat, 11 Feb 2023 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Feb 2023 05:41 PM IST
सार

पीसीसी चीफ ने अपने 15 महीने की सरकार और शिवराज के दो सौ महीने की सरकार के काम गिनाते हुए शिवराज सिंह को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आप मेरे सामने आ जाइए। जनता के समाने आप अपनी दो सौ महीने की सरकार के काम गिनाइए। मैं 15 महीने की मेरी सरकार के काम गिनांउगा, फैसला जनता करेगी।

विज्ञापन
MPCC Chief Kamal Nath said in Sehore that BJP government of Madhya Pradesh is a government of scams
एमपीसीसी प्रमुख कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए शिवराज सरकार को सत्यानाश के नाम से संबोधित किया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार सुबह सीहोर पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से सीहोर जिले के ग्राम अलहादा खेड़ी में पहुंचे। यहां से वे पहले प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उसके बाद शहर में कमलनाथ का रोड शो टाउन हाल पहुंचा। स्थानीय टाउन हॉल में उन्होंने शिवराज सरकार के करीब दो सौ महीनों की सरकार को सत्यानाश सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में किसान, निवेश, नौजवान, व्यापारी, शिक्षा और स्वास्थ्य और गोमाता सहित अन्य सभी वर्गों का सत्यानाश हो गया है।
विज्ञापन


जनसमूह के सामने अपनी 15 महीने की सरकार में किए कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो मध्य प्रदेश किसानों की आत्महत्या के मामले में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, बेरोजगारी में नंबर वन, महिला अत्याचारों के मामले में नंबर वन था। ऐसा प्रदेश हमें सौपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज को दी खुली चुनौती
पीसीसी चीफ ने अपने 15 महीने की सरकार और शिवराज के दो सौ महीने की सरकार के काम गिनाते हुए शिवराज सिंह को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आप मेरे सामने आ जाइए। जनता के समाने आप अपनी दो सौ महीने की सरकार के काम गिनाइए। मैं 15 महीने की मेरी सरकार के काम गिनांउगा, फैसला जनता करेगी। हमारी सरकार आगामी चुनाव में आएगी तो हमारे पास चुनौती होगी बेरोजगारों को रोजगार देने की, किसानों की खुशहाली की और निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने की।

'विकास यात्रा में शासकीय संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग'
कमलनाथ ने विकास यात्रा पर तंज किया। उन्होंन कहा कि विकास यात्रा में शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। विकास यात्रा में भाजपा सरकार अपनी वाहवाही करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।

MPCC Chief Kamal Nath said in Sehore that BJP government of Madhya Pradesh is a government of scams
प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना
हेलीपैड पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। कमलनाथ ने सीहोर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा पाठ कर 2023 के चुनाव प्रचार का श्री गणेश किया।

सीहोर जिला मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रमुख केंद्र बिंदु रहता है। सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफा कब्जा कर कांग्रेस का सफाया कर दिया था। लेकिन इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश स्तरीय चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए सीहोर जिले को ही चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed