{"_id":"62444bdb2ded113840575985","slug":"mp-yuva-samvad-program-cm-will-communicate-with-youth-on-april-6-minister-yadav-said-16-lakh-students-will-join","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश 'युवा संवाद' कार्यक्रम: CM युवाओं से 6 अप्रैल को करेंगे संवाद, मंत्री यादव बोले- 16 लाख विद्यार्थी जुड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश 'युवा संवाद' कार्यक्रम: CM युवाओं से 6 अप्रैल को करेंगे संवाद, मंत्री यादव बोले- 16 लाख विद्यार्थी जुड़ेंगे
Wed, 30 Mar 2022 05:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 अप्रैल को युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में 16 लाख से अधिक युवा वर्चुअली जुड़ेंगे।
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में 6 अप्रैल को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में 16 लाख से अधिक युवा वर्चुअली जुड़ेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के सभी यूनिवर्सिटी और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर के 16 लाख से अधिक विद्यार्थी वर्चुअल और लाइव ब्राॉडकास्टिंग माध्यम से जुड़ेंगे।
यादव ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम के लिए यूनिवर्सिटी और महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 1300 से अधिक शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। कर्यक्रम को दूरदर्शन, यूटयूब, ट्विटर, फेसबुक के माध्यम से विद्यार्थी देख सकेंगे।
विज्ञापन
यादव ने बताया कि एनआईसी के माध्यम से 52 जिला मुख्यालयों तथा शासकीय महाविद्यालयों में स्थापित वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से 25 हजार से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम में सीधा संवाद कर सकेंगे। इसके अलावा कुछ विद्यार्थी सभागार में भी उपस्थित रहेंगे।
यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुस्तिका नई शिक्षा, नई उड़ान और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना की पत्रिका उत्कर्ष का विमोचन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यार्थियों को सीड मनी का वितरण भी होगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जहां संचालित पाठ्यक्रम, हितग्राही मूलक योजना, डिजिटल शिक्षण की जानकारी, ई-कंटेंट की उपलब्धता तथा ऑनलाइन शिक्षण, पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।