फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: woman killed in love triangle, younger sister was mastermind

अवैध संबंधों की अजब कहानी, छोटी ने प्रेमी से कराया बड़ी बहन का कत्ल

Thu, 04 Aug 2016 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
MP: woman killed in love triangle, younger sister was mastermind

ये रिश्तों की ऐसी सांप सीढ़ी है जहां हर रिश्ता एक दूसरे को धोखा देता रहा और मौका मिला तो खून बहाने से भी हर्ज नहीं किया। एक शादीशुदा महिला को अपने पति के दोस्त से प्रेम हुआ तो पति पराया लगने लगा। मामले में ट्विस्ट तब आया जब महिला की छोटी बहन का दिल भी उसी प्रेमी पर आ गया।

विज्ञापन


दोनों में संबंध बने तो बड़ी बहन विलेन दिखने लगी। नतीजतन, अवैध संबंधों का यह त्रिकोण एक कत्ल का गवाह बन गया। चलिए अब आपको विस्तार से बताते हैं कि मामला क्या है। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले का है। पुलिस के अनुसार 28 साल की ममता और उसके प्रेमी भीम कुशवाहा को ममता की बड़ी बहन रानी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रानी की हत्या बीते 27 जुलाई को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात की मास्टरमाइंड ममता ही थी जबकि भीम ने इसे अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सतना का रहने वाला भीम कुशवाहा रानी के पति महेश कौल के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिनों की जान पहचान के बाद भीम और महेश में अच्छी दोस्ती हो गई।

शादीशुदा बहन के जिस युवक से थे संबंध उसी से छोटी बहन को हुआ इश्क

MP: woman killed in love triangle, younger sister was mastermind

दोस्ती का यह सिलसिला घर आने जाने में बदला। इसी बीच भीम और महेश की पत्नी रानी में अवैध संबंध बन गए। महेश के ड्यूटी पर जाने के बाद दोनों घंटों एक दूसरे की बाहों में खोए रहते। पुलिस के अनुसार ये सिलसिला 2010 में शुरू हुआ जो कई सालों तक चलता रहा। 

इस अवैध संबंध में कुछ दिन बाद ही एक किरदार और जुड़ गया जो था रानी की छोटी बहन ममता का। मामला आगे बढ़ा तो दोनों के बीच भी संबंध स्‍थापित हो गए। हालांकि तब तक ममता को भीम और अपनी बड़ी बहन के संबंधों की जानकारी नहीं थी। 

बीते 19 जुलाई को ममता के सामने उस समय दोनों के रिश्तों का सच सामने आ गया जब उसने भीम के मोबाइल में अपनी बहन के साथ उसकी अंतरंग फोटो देखी। अपने प्रेमी के साथ ममता को बहन का यह रिश्ता मंजूर नहीं हुआ और उसने एक खतरनाक साजिश की पटकथा लिख दी। 

उसने दोनों के प्रेम संबंधों में बाधा बन रही बड़ी बहन रानी को ही रास्ते से हटाने का मूड बना लिया। रिश्तों का वास्ता देकर उसने इस साजिश में भीम को भी तैयार कर लिया। कुछ दिन बाद भीम और महेश किसी काम से मुंबई के लिए गए तो पीछे रानी और उसकी छोटी बहन ममता ही रह गई। 

छोटी बहन ने साजिश कर प्रेमी से बड़ी को मरवाया

MP: woman killed in love triangle, younger sister was mastermind
ममता की साजिश के तहत भीम महेश को छोड़कर 26 जुलाई को वापस रीवा लौट आया। वहां से आकर भीम ने रानी को रात में टीकर गांव में मिलने के लिए बुलाया। रानी उसके जाल में फंस गई और आने के लिए हां कर दी। रानी उससे मिलने पहुंची तो भीम ने उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। 

इसके बाद उसके सिर पर पत्‍थर से वार करके यह सुनिश्चित कर लिया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया और सीधा ममता के पास पहुंचा। जहां दोनों एक बार फिर हमबिस्तर हुए। इसके बाद भीम वापस महेश के पास मुंबई के लिए निकल गया

वहीं पुलिस को दो दिन बाद वारदात की जानकारी तब मिली जब ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या की इस वारदात में ममता शक के घेरे में ‌थी, जिससे पूछताछ की गई तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इसके बाद ममता को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed