फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Heat will show sharp attitude this time, heat wave will continue in 5 states even on Saturday

MP Weather Update: प्रदेश के 5 जिलों में मार्च में ही मई-जून जितना तापमान, इस बार पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Sat, 19 Mar 2022 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 12:59 PM IST
सार

मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश के 5 जिलों में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार व्यक्त किए हैं। शुक्रवार को नर्मदापुरम, खरगौन, उज्जैन, रतलाम और धार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Weather Update: Heat will show sharp attitude this time, heat wave will continue in 5 states even on Saturday
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में अप्रैल-मई के दौरान हालात कैसे रहेगा। इसका अंदाजा मार्च माह की तपिश से ही लगाया जा सकता है। मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाएं प्रदेश का पारा बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को भी प्रदेश के पांच जिलों में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार व्यक्त किए। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार नर्मदापुरम, खरगौन, उज्जैन, रतलाम और धार जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मंडला और छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के चार बड़े जिलों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर का अधिकतम तापमान क्रमश: 38.3, 38.7, 36.6, और 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्वालियर का न्यूनतम तापमान (रात में) 18.4, 20.1,20.6 और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कुछ स्थानों में तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर चलने वाली शुष्क पछुआ हवाओं का प्रकोप शनिवार को कुछ कम होने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि राजस्थान और गुजरात में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। प्रदेश के पड़ोसी जिलों में चलने वाली इन हवाओं का असर एमपी में भी दिखना शुरू हो गया है। लिहाजा मार्च माह के अंत तक गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में दिन-रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मध्य प्रदेश में इस साल  सामान्य से अधिक तापमान रहने के आसार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed