{"_id":"623585d172f29054cb684860","slug":"mp-weather-update-heat-will-show-sharp-attitude-this-time-heat-wave-will-continue-in-5-states-even-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: प्रदेश के 5 जिलों में मार्च में ही मई-जून जितना तापमान, इस बार पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: प्रदेश के 5 जिलों में मार्च में ही मई-जून जितना तापमान, इस बार पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी
Sat, 19 Mar 2022 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:59 PM IST
सार
मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश के 5 जिलों में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार व्यक्त किए हैं। शुक्रवार को नर्मदापुरम, खरगौन, उज्जैन, रतलाम और धार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में इस साल लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में अप्रैल-मई के दौरान हालात कैसे रहेगा। इसका अंदाजा मार्च माह की तपिश से ही लगाया जा सकता है। मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाएं प्रदेश का पारा बढ़ा रही हैं।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को भी प्रदेश के पांच जिलों में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार व्यक्त किए। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार नर्मदापुरम, खरगौन, उज्जैन, रतलाम और धार जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मंडला और छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के चार बड़े जिलों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर का अधिकतम तापमान क्रमश: 38.3, 38.7, 36.6, और 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्वालियर का न्यूनतम तापमान (रात में) 18.4, 20.1,20.6 और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुछ स्थानों में तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर चलने वाली शुष्क पछुआ हवाओं का प्रकोप शनिवार को कुछ कम होने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि राजस्थान और गुजरात में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। प्रदेश के पड़ोसी जिलों में चलने वाली इन हवाओं का असर एमपी में भी दिखना शुरू हो गया है। लिहाजा मार्च माह के अंत तक गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में दिन-रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से अधिक तापमान रहने के आसार है।