फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Heat wave in the state, 6 districts heat wave alert issued, weather will change again in 24 hours

MP Weather Update: प्रदेश में गर्मी की दस्तक, 6 जिलों हीट वेव का अलर्ट जारी, 24 घंटों में फिर बदलेगा मौसम

Tue, 15 Mar 2022 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 01:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 6 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। होली तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
MP Weather Update: Heat wave in the state, 6 districts heat wave alert issued, weather will change again in 24 hours
मध्य प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड की रवानगी के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी। जैसे-जैसे मार्च का महीना गुजर रहा है। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सूरज हर दिन चढ़ता जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पारा चढ़ रहा है। दिन के तापमान के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं। वहीं, मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के 6 जिलो में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने प्रदेश के 6 जिलों में लू चलने का अलर्ट मंगलवार के लिए जारी किया है। हवाओं के पश्चिम की तरफ चलने से मौसम गर्माहट दर्ज की गई है। हालांकि रात के वक्त में फिर हवाओं के रुख परिवर्तन होने के कयास लगाए गए हैं और इनके  उत्तर-उत्तरपूर्वी होने की संभावना जताई जा रही है। अगर हवाओं के रुख में परिवर्तन हुआ तो लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक होली तक प्रदेश का मौसम इसी तरह रहेगा। दिन का पारा 35 से 37 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पारा लगातार चढ़ रहा है और गर्मी अपना असर दिखा रही है। सोमवार रात को प्रदेश के सभी इलाकों में पारा 14 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, इंदौर में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। तो वहीं, राजधानी भोपाल में पारा 18 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में हीट वेव अलर्ट जारी
प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का कारण मौसम विभाग हवाओं का पश्चिमी होना बता रहा है। पश्चिमी हवाओं के चलते ग्वालियर, सागर, गुना, राजगढ़, दमोह और छतरपुर में लू चलने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा अन्य जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। सागर और ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा तो वहीं जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य रहा। आने वाले 24 घंटों में ग्वालियर और जबलपुर संभाग में रात में हल्की गर्मी हो सकती है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी बहुत ज्यादा गर्मी होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को दिन का पारा कुछ क्षेत्रों में 40 डिग्री तक जा सकता है। हवाओं की दिशाएं बदलने से रात के तापमान में गिरावट होने के आसार भी जताए जा रहे हैं। हालांकि होली तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पहली बार सीजन में रात का पारा 14 पार पहुंचा है। पचमढ़ी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 से कम 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में पारा 14 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।  ग्वालियर, गुना, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।


सोमवार को इतना रहा तापमान
प्रदेश में सोमवार को न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 13 डिग्री सेल्सियस, मंडला में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed