फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Cold winds changed the mood of the weather, day and night mercury dropped, it may rain in the coming days

MP Weather Update: ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, दिन-रात का पारा लुढ़का, बुधवार को बारिश के आसार

Tue, 01 Mar 2022 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 12:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। बुधवार को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने के बाद मौसम में और बदलाव होने के आसार हैं। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बुधवार-गुरुवार को बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
MP Weather Update: Cold winds changed the mood of the weather, day and night mercury dropped, it may rain in the coming days
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के चलने से राजधानी भोपाल में ठंड बढ़ गई है, जिससे तापमान एक डिग्री तक गिर गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उत्तर भारत में बुधवार को अधिक तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। इस सिस्टम से प्रदेश के तापमान पर भी असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो कि सोमवार की तुलना में एक डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात से तेज रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलने के कारण वातावरण में सिहरन बढ़ी हुई है। मंगलवार को भी सुबह से औसत 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं।तेज हवाओं के चलने से वातावरण में ठंड का अहसास हो रहा है। उत्तर भारत में प्रवेश करने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर एक दो दिन देखने को मिलेगा, वहीं बुधवार के बाद से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मंगलवार को दृश्यता 5000 मीटर थी। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 109 दर्ज किया गया।


हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में सागर, ग्वालियर,चंबल और रीवा संभाग में रहेगा, जिसके चलते बुधवार-गुरुवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सो में बादल छाने की आंशका भी व्यक्त की जा रही है। एक सप्ताह तक प्रदेश के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed