{"_id":"67db801cc233244bf90383d8","slug":"mp-weather-hail-alert-in-7-districts-of-mp-today-strong-winds-expected-along-with-light-rain-in-many-distric-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: आज MP के 7 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: आज MP के 7 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान
Thu, 20 Mar 2025 08:10 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:10 AM IST
सार
Mp Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज मध्य प्रदेश के सात जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। आज प्रदेश के 7 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।भोपाल-जबलपुर में भी मौसम बदला रहेगा। इससे पहले बुधवार को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला और मैहर जिलों में मौसम बदला रहा। कुछ जगहों पर बौछारें भी गिरीं। भोपाल में बादल छाए रहे। गुरुवार को यहां हल्की बारिश होने का अलर्ट है। इससे दिन के पारे में गिरावट हो सकती है।
इन जिलों में आज गिरेंगे ओले हो पर होगी बारिश
प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में ओले गिर सकते हैं। भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक, तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें-PCC चीफ के बंगले पर रंगपंचमी की धूम,नेता प्रतिपक्ष ने पटवारी के संग गया होली गीत,जमकर थिरके कार्यकर्ता
विज्ञापन
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
21 मार्च: मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले, आंधी और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, दमोह, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, हरदा में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।
22 मार्च: सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे।
कई सिस्टम एक्टिव होने से बदला प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से इन दिनों मौसम बदला हुआ है। वहीं, एक टर्फ भी गुजर रहा है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो गया है। जिसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद पूर्वी हिस्से के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 25 मार्च से पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।