फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Two brothers arrested for shooting a trader in Satna; police paraded them.

एमपी: सतना में व्यापारी पर गोली चलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Wed, 07 Oct 2026 07:48 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 07:48 PM IST
सार

सतना में व्यापारी संजय अग्रवाल पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आठ दिन से फरार दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों का जुलूस निकाला और जेल भेज दिया।

 

विज्ञापन
MP: Two brothers arrested for shooting a trader in Satna; police paraded them.
पुलिस ने दोनों का जुलूस निकाला और जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना पुलिस ने रेत कारोबारी संजय कुमार अग्रवाल पर गोली चलाने के मामले में आठ दिन से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाई थी। इस दौरान दोनों आरोपी ‘गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ कहते नजर आए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पान की दुकान पर विवाद के बाद चलाई गोली
घटना 28 सितंबर की रात की है। व्यवसायी संजय कुमार अग्रवाल अपने बेटे मोहित के साथ अस्पताल से घर लौट रहे थे। भुजवा मोहल्ले के पास एक पान की दुकान पर दोनों पान खाने के लिए रुके। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कहासुनी बढ़ने पर दोनों युवकों ने कट्टा निकालकर संजय अग्रवाल पर गोली चला दी। गोली उनकी जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिरों की मदद से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई। जांच के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय उमर खान और उसके बड़े भाई 27 वर्षीय भइया खान उर्फ मकबूल को आरोपी के रूप में चिह्नित किया। पुलिस के अनुसार, उमर खान के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वहीं, भइया खान के खिलाफ रंगदारी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

कट्टा बरामद, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि खैरमाई रोड पर बदमाशों ने व्यवसायी संजय अग्रवाल पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मामले में धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया था। कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा और उनकी टीम ने आठ दिनों की तलाश के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का एक कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस बरामद हथियार और सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर फायरिंग के पीछे की वजह और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed