फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp's SDM gave a controversial statement on woman of bundelkhand

'तीन पत्नी रखो, एक बच्चे पैदा करने के लिए और दो पानी भरने के लिए'

Thu, 11 Jun 2015 08:58 AM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
mp's SDM gave a controversial statement on woman of bundelkhand

पानी की समस्या से जूझ रहा मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। यहां पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है लेकिन सरकारें इस दिशा में कोई काम नहीं करतीं। लेकिन यहां के एक अधिकारी ने पानी की किल्लत को दूर करने के लिए लोगों को एक अजीब सुझाव सुझाया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक एसडीएम ने इस समस्या के निदान के लिए लोगों को बहूविवाह की सलाह दी है। एसडीएम का कहना है कि लोगों को तीन शादी करनी चाहिएं जिससे पानी भरने या लाने में कोई दिक्कत न रहे।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बुंदेलखंड के टीकमढ़ जिले के जतारा के एसडीएम बीके पांडे लिढोरा गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

क्षेत्रवासियों ने जब पानी की समस्या के बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने लोगों से कहा कि लोगों को तीन शादी करनी चाहिएं, एक बच्चे के लिए दो पानी भरने के लिए। उन्होंने बताया कि मैं कुछ दिन पहले ब्लाक के बैरवार गांव से गुजर रहा तो देखा दो महिलाएं रात में पानी भरने के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के संकट से जूझ रही बुंदेलखंड की आबादी

mp's SDM gave a controversial statement on woman of bundelkhand

उन्होंने माना कि पानी यहां एक बड़ी समस्या है। ऐसे में जो लोग संपन्न हैं उन्हें तीन शादियां करनी चाहिएं अगर वो पानी पीना चाहते हैं। लेकिन जो तीन बीवीयों का खर्च वह नहीं कर सकते उन्हें यह काम नहीं करना चाहिए। एसडीएम के इस बयान के बाद बवाल मच गया है। लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है।

उनका यह बयान तब आया जब वे ये जानते हैं कि बुंदेलखंड में गिरता लिंगानुपात एक चिंता का विषय है। पांडे खुद मानते हैं कि हां ये सत्य है, बुंदेलखंड में औरतों की संख्या कम है। हालांकि वो इसके लिए भी पडोसी शहर यूपी के झांसी को दोष देते हैं।

उनके इस बयान पर एनजीओ चलाने वाले निशांत व्यास कहते हैं कि क्या उन्हें यहां की स्थिति की जानकारी नहीं है। यहां औरतों की कम संख्या के बारे में वो नहीं जानते हैं।

व्यास कहते हैं कि क्षेत्र में लोग अपनी बेटियों की शादी करने से भी डरते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि उनकी बेटियों को शादी के बाद काफी दूर से पानी लाना पड़ेगा। बुंदेलखंड में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है।  क्षेत्र के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह और सागर जिले पानी के भयंकर संकट से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed