फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jodhaiya Bai Baiga got Padma Shree Award, know all about

Padma Shree: 60 की उम्र में जोधईया बाई बैगा ने थामा ब्रश, 80 की आयु में तस्वीर के साथ तकदीर भी बदल दी

Thu, 26 Jan 2023 02:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 26 Jan 2023 02:39 PM IST
सार

उमरिया के लोढ़ा गांव की आदिवासी चित्रकार जोधईया बाई अब 80 साल की हो गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 60 साल की उम्र में मजदूरी छोड़कर अपने हाथों में ब्रश थामा था और कागज पर तस्वीरें उकेरना प्रारंभ किया था। इसके अगले 20 सालों में उन्होंने तस्वीर के साथ तकदीर भी बदल डाली। 

विज्ञापन
Jodhaiya Bai Baiga got Padma Shree Award, know all about
Jodhaiya Bai Baiga got Padma Shree - फोटो : amar ujala

विस्तार

मप्र के उमरिया जिले की आदिवासी चित्रकार जोधईया बाई बैगा को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। बुधवार को जब इस पुरस्कार के लिए उनके नाम का एलान हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जोधईया बाई को इस राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान के लिए चुना जाना मप्र व उमरिया के लिए गौरव की बात है। 

विज्ञापन


उमरिया के लोढ़ा गांव की आदिवासी चित्रकार जोधईया बाई अब 80 साल की हो गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 60 साल की उम्र में मजदूरी छोड़कर अपने हाथों में ब्रश थामा था और कागज पर तस्वीरें उकेरना प्रारंभ किया था। इसके अगले 20 सालों में उन्होंने तस्वीर के साथ तकदीर भी बदल डाली। 
विज्ञापन


गुरु आशीष स्वामी ने दी शिक्षा-दीक्षा
जोधईया बाई को तराशने में उनके गुरु कला निकेतन से फाइन आर्ट में स्नातक आशीष स्वामी का साथ मिला। गुरु आशीष स्वामी द्वारा जोधईया बाई की लगन और मेहनत को देखते हुए उन्होंने उसे बैगा और आदिवासी कला से संबंधित चित्र बनाने की शिक्षा-दीक्षा दी। देखते-देखते चंद सालों में जोधईया बाई ने अपना नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचा दिया।चूंकि, अब आशीष स्वामी इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके प्रयासों ने आज जोधइया बाई के माध्यम से उमरिया जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी भेजा गया नाम पर पद्मश्री से वंचित रहीं
इसके पहले भी एक बार अंतरराष्ट्रीय चित्रकार जोधईया बाई बैगा का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए भेजा गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका चयन नहीं हो सका। बाद में उन्हें राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार नारी सम्मान से नवाजा गया। उन्हें दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। अब उन्हें अपनी चित्रकारी के दम पर वह मुकाम हासिल हो ही गया, जिसकी वे सच्ची हकदार थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed