फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Pragya Thakur made statements against the accused in the court, said - this is a big social crime

सांसद सेक्सटॉर्शन मामला: प्रज्ञा ठाकुर ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराए बयान, कहा- यह बहुत बड़ा सामाजिक अपराध

Fri, 18 Feb 2022 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 10:00 AM IST
सार

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार को सेक्सटॉर्शन मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंची। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने मामले को सामाजिक अपराध बताया।

विज्ञापन
MP Pragya Thakur made statements against the accused in the court, said - this is a big social crime
कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची सांसद प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमैल करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कराने सांसद गुरुवार को कोर्ट पहुंची। बयान दर्ज कराने के बाद सांसद ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस तरह के अपराध पूरे देश में हो रहे हैं। यह बहुत बड़ा सामाजिक अपराध है। 
विज्ञापन


सांसद को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से दो सगे भाई रवीन खान और वारिस खान को गिरफ्तार किया है। सांसद ने मीडिया से कहा कि इस घटना के बाद देश भर से मेरे पास लोगों के कॉल आए। किसी ने बताया कि इस तरह के मामले में फंस कर किसी के बेटे ने आत्महत्या कर ली, तो किसी के रिश्तेदार ने ब्लैकमैल होकर पैसा दे दिया। सांसद ने कहा कि इस अपराध में युवक और युवती ब्लैकमैल होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसको एक बहुत बड़ा गैंग चला रहा है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मेरा नाम मालेगांव विस्फोट में होने के कारण मुझे बहुत से मुस्लिमों के धमकी भरे कॉल आते हैं। मुझे बदनाम करने के लिए यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है। इस तरह के अपराध समाज के लिए कोढ़ बन गए हैं। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं। मुझे लगा कि इसे उठाना चाहिए, यह मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आई है। इन घटनाओं से पूरा देश पीड़ित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 6 फरवरी को 7 बजे एक लड़की का वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। कुछ देर में लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। जिसके बाद सांसद ने फोन काट दिया। इसके बाद फोन पर सांसद को लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो भेजा गया। इसके बाद आरोपियों ने सांसद को मांग नहीं मानने पर उनका वीडियो सोशल मीडियो में वायरल करने की धमकी दी। सांसद ने टीटी नगर थाने में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed