फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics Former state president Arun Yadav said Congress government will be formed in Madhya Pradesh

MP Politics: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दावा, एमपी में बनेगी कांग्रेस सरकार, कर्जमाफी और पुरानी पेंशन योजना का वा

Sat, 08 Apr 2023 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Apr 2023 08:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अरुण यादव ने एमपी में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है। वे सतना जिले में अल्प प्रवास पर थे, इस दौरान उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन
MP Politics Former state president Arun Yadav said Congress government will be formed in Madhya Pradesh
'एमपी में बनेगी कांग्रेस सरकार' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा, प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अरुण यादव ने कहा, इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सब लोग एकजुट होकर प्रदेश की गैर जिम्मेदार और नाकारा सरकार से आम जनता को मुक्ति दिलाएं। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार में कर्मचारियों की पेंशन बंद हो गई है, कांग्रेस सरकार बनेगी तो हम साल 2004 के पूर्व की पेंशन कर्मचारियों को बहाल करेंगे।
विज्ञापन


सड़क पर उतरें नौजवान...
यादव ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में नौजवानों को सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, आज महंगाई चरम पर है। बेरोजगारों को कोई नौकरी नहीं मिल रही है और सरकार सम्मेलन करने में जुटी है। आम जनता की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, राम लखन पटेल, रविंद्र सिंह सेठी, रामशंकर पयासी, मनीष तिवारी, अजीत सिंह, अतुल सिंह परिहार, महसूद अहमद शेरू, अमित अवस्थी, केके तिवारी और मिथिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed