{"_id":"627cb2a754b8a344245fe547","slug":"mp-police-recruitment-exam-home-minister-narottam-mishra-said-physical-test-postponed-till-june-2-due-to-scorching-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP पुलिस भर्ती परीक्षा: जबलपुर में अभ्यर्थी की मौत के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का फैसला, फिजिकल टेस्ट 2 जून तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP पुलिस भर्ती परीक्षा: जबलपुर में अभ्यर्थी की मौत के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का फैसला, फिजिकल टेस्ट 2 जून तक स्थगित
Thu, 12 May 2022 04:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 12 May 2022 04:54 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में शामिल एक युवक की मौत के बाद सरकार ने फिजिकल टेस्ट को स्थगित कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा स्थगित
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में शामिल एक युवक की मौत के बाद सरकार ने फिजिकल टेस्ट को स्थगित कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।
मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा आयोजित की जा रही है। गर्मी को देखते हुए 13 मई से 2 जून तक होने वाली पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 3 जून 2022 से 5 जून 2022 तक होने वाली परीक्षा यथावत रहेगी। प्रभावित अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 6 जून 2022 से प्रारंभ होगी, जिसकी सूचना अलग से जारी की जएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जबलपुर में SAF में चल रही आरक्षक शारीरिक परीक्षा का बुधवार को तीसरा दिन था। सिवनी के खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार गौतम (22) इसमें शामिल होने के लिए जबलपुर के रांझी पहुंचे थे। करीब 800 मीटर की दौड़ के बाद अचानक नरेंद्र की तबीयत खराब हो गई। वह दौड़ने के बाद लेट गया, उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसे तत्काल रांझी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जबलपुर हॉस्पिटल रैफर किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता शंकर लाल गौतम के साथ परीक्षा देने आया था।