फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP PMT scam: CBI makes 81 new accused in new charge sheet, case of selling MBBS state quota seats to ineligible

MP PMT घोटाला: CBI ने नई चार्जशीट में 81 नए आरोपी बनाए, MBBS की स्टेट कोटे की सीटें अपात्रों को बेचने का मामला 

Fri, 18 Feb 2022 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 02:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने पीएमटी-2013 के घोटाले की नई चार्जशीट दाखिल की। इसमें तीन मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर समेत 81 नए आरोपी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
MP PMT scam: CBI makes 81 new accused in new charge sheet, case of selling MBBS state quota seats to ineligible
एमपी पीएमटी घोटाला 2013 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने गुरुवार को विशेष अदालत के सामने पीएमटी-2013 के घोटाले की नई चार्जशीट दाखिल की। इसमें तीन मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर समेत 81 नए आरोपी बनाए गए हैं। आरोपियों ने एमबीबीएस की स्टेट कोटे की काउंसलिंग बंद कर स्टेट कोटे की सीटें 20 से 50 लाख में अपात्रों को बेच दी थीं।  
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया के समक्ष कोट में पेश चालान में आरोपियों में चिरायु मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन अजय गोयल, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के चयरमैन एसएन विजयवर्गीय, इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश भदौरिया, तत्कालीन डीएमई एससी तिवारी, संयुक्त संचालक एनएम श्रीवास्तव, व्यापमं के एग्जाम कंट्रोलर पंकज त्रिवेदी के नाम शामिल हैं। सुनवाई 22 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी।  
विज्ञापन


इंजन-बोगी सिस्टम बनाया 
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने बताया कि डीएमई के अधिकारियों ने काउंसलिंग की मॉनीटरिंग में लापरवाही की। वहीं, व्यापमं के अधिकारियों ने इंजन और बोगी का सिस्टम बनाया था। इसमें सॉल्वर को इंजन बनाया गया और कैंडिडेट को बोगी बनाया गया। परीक्षा की बैठक में हेरफेर कर सॉल्वर और कैंडिडेट को आगे-पीछे बैठाया जाता था। जहां सॉल्वर कैंडिडेट को नकल कराते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीन दिनकर ने बताया कि सीबीआई ने 29 नए सॉल्वर यानी इंजन को पकड़ा है। इससे पहले 17 सॉल्वर को पकड़ा गया था। वहीं, 26 नए नकल करने वाले कैंडिडेट यानी बोगी को पकड़ा गया। इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़कर अब 56 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed