{"_id":"62b680427076560afc0052a7","slug":"mp-panchayat-election-2022-first-phase-voting-in-8702-gram-panchayats-of-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Election: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 8702 ग्राम पंचायतों में मतदान, सुबह से ही लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Election: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 8702 ग्राम पंचायतों में मतदान, सुबह से ही लगी लंबी कतारें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:31 AM IST
सार
चुनाव में पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए कैंडिडेट किस्मत आजमा रहे हैं। 27 हजार 49 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 49 लाख वोटर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
लाइन में खड़े मतदाता
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश में पहले चरण के पंचायत चुनाव शनिवार को हो रहे हैं। सुबह सात बजे से 115 जनपदों की कुल 8,702 ग्राम पंचायतों में वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी।
2 of 7
वोट देती महिला वोटर
- फोटो : Amar Ujala Digital
मतदाता पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव तीन चरण में हो रहे हैं। पहला चरण 25 जून यानी आज है। दूसरे चरण के लिए मतदान एक जुलाई और तीसरे चरण के लिए आठ जुलाई को होगा।
3 of 7
1 करोड़ 49 लाख वोटर मतदान करेंगे
- फोटो : Social Media
पहले चरण के लिए 27 हजार 49 बूथ पर मतदान होगा। इनमें 22 हजार 915 सामान्य और 3 हजार 989 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्रों पर 52 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पहले चरण में भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। 27 हजार 49 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 49 लाख वोटर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मतदान केंद्र पर पुलिस कर्मी तैनात
- फोटो : Social Media
बैलेट पेपर में चुनाव चिन्ह बदला
वहीं छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा जनपद के पौनार में पंच प्रत्याशी संतोष ठाकुर का बैलेट पेपर में चुनाव चिह्न बदलने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग से संतोष ठाकुर को चुनाव चिह्न हल आवंटित हुआ था लेकिन बैलेट पेपर पर बाल्टी छप गया। इसकी शिकायत एडीएम से की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
भोपाल में महिला वोटरों में दिखा वोटिंग के लिए उत्साह
- फोटो : Amar Ujala Digital
भोपाल में मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए सुबह से ही मतदाता पहुंंचने लगे। मतदान केंद्र पर महिलाओं से सहित पुरुषों की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। भोपाल में तीन घंटे में 30 फीसदी मतदान हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।