फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Summer vacation of teachers of government schools of the state canceled

MP Panchayat Chunav: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त

Fri, 27 May 2022 09:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 May 2022 09:27 PM IST
सार

पंचायत एवं नगरीय निकाय के चलते मध्य प्रदेश सरकार के स्कूलों के शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त कर दिए गए है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए।

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Summer vacation of teachers of government schools of the state canceled
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पंचायत एवं नगरीय निकाय के चलते सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन

 
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त करने संबंधी आदेश जारी किया गया। बता दें विभाग ने 1 मई 2022 से 9 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था। प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। वहीं, कुछ दिनों में नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा। चुनाव की तैयारी और प्रशिक्षण के लिए आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग को शिक्षकों की छुट्टी निरस्त करने के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टी निरस्त करने के आदेश जारी किए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed