{"_id":"62b99531428bb25cff51f2e8","slug":"mp-panchayat-chunav-putting-posters-of-opponent-on-the-dog-s-back-in-khandwa-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खंडवा में कुत्ते की पीठ पर प्रतिद्वंद्वी के पोस्टर लगाए और इलाके में घुमाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खंडवा में कुत्ते की पीठ पर प्रतिद्वंद्वी के पोस्टर लगाए और इलाके में घुमाया, केस दर्ज
Mon, 27 Jun 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 27 Jun 2022 05:02 PM IST
सार
खंडवा में एक पंचायत चुनाव के उम्मीदवार पर सोमवार को एक कुत्ते पर प्रतिद्वंद्वी के पोस्टर लगाने और जानवर को इलाके में घुमाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पंचायत चुनाव के उम्मीदवार पर सोमवार को एक कुत्ते पर प्रतिद्वंद्वी के पोस्टर लगाने और जानवर को इलाके में घुमाने का केस दर्ज किया गया है। मामला कैबिनेट मंत्री विजय शाह व खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह से जुड़ा बताया गया है।
एसडीओपी रवींद्र वास्कले ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी दिव्यादित्य शाह की ओर से चुनाव एजेंट संतोष सोनी की शिकायत पर वार्ड 14 के उम्मीदवार मुकेश पिता काशीराम दरबार पर हरसूद थाने में पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया कि जिला पंचायत के वार्ड 14 से प्रत्याशी मुकेश दरबार ने भाजपा समर्थक प्रत्याशी दिव्यादित्य शाह के साथ उनके पिता कैबिनेट मंत्री विजय शाह व खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह के फोटो लगी प्रचार सामग्री कुत्ते की पीठ पर चिपकाकर गांव में घुमाया। इतना ही नहीं इस हरकत के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि शाह के पिता एक मंत्री हैं, जबकि उनकी मां खंडवा की पूर्व मेयर थीं, उन्होंने कहा कि दरबार के कदम का उद्देश्य उनके प्रतिद्वंद्वी और परिजनों को शर्मसार करना था। सोनी ने बताया कि चुनाव सामग्री से छेड़छाड़ कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है साथ ही अशोभनीय काम किया है। जिस ग्रुप में यह फोटो वायरल किए उसका एडमिन मुकेश दरबार ही है। इससे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रत्याशी का अपमान हुआ है। ग्रामीणों में भी दरबार की इस हरकत से नाराजी देखी गई है।
पुलिस ने दरबार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(6) के तहत केस दर्ज किया है। सोनी ने शिकायत की प्रति एसडीओपी हरसूद व पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार को भेजी है।