फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress candidate won in Ujjain due to non-voting of 4 members of BJP, created a ruckus

MP panchayat Chunav: उज्जैन में BJP के 4 सदस्यों के वोट नहीं करने से कांग्रेस प्रत्याशी जीतीं, मचा बवाल

Wed, 27 Jul 2022 07:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Jul 2022 07:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के रिजल्ट आ गए है। इस बीच उज्जैन जनपद पंचायत में बीजेपी के 4 सदस्यों के वोट नहीं करने पर बवाल मच गया। मंत्री मोहन यादव भी मौके पर पहुंचे और एडीएम को धमकाया और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Congress candidate won in Ujjain due to non-voting of 4 members of BJP, created a ruckus
मंत्री मोहन यादव समर्थकों के साथ धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के रिजल्ट आ गए हैं। इस बीच उज्जैन जनपद पंचायत में बीजेपी के चार सदस्यों के वोट नहीं करने पर बवाल मच गया। मंत्री मोहन यादव भी मौके पर पहुंचे और एडीएम को धमकाया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

 
उज्जैन जनपद पंचायत में कांग्रेस के 12 सदस्यों ने मतदान किया। जबकि भाजपा की तरफ से सिर्फ 9 सदस्य ही वोट डाल सके। चार सदस्य मतदान नहीं कर सके। भाजपा ने प्रॉक्सी वोट डालने की अनुमति मांगी थी। भाजपा की तरफ से प्रॉक्सी वोट डालने के लिए प्रतिनिधियों को भेजा गया था। जिस पर कांगग्रेस ने आपत्ति लेते हुए कहा कि प्रॉक्सी वोट परिवार का सदस्य डाल सकता है। इसको लेकर मामला गरमा गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। दोपहर में मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को विजय घोषित कर दिया गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मंत्री मोहन यादव भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 
इस पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि यह जो कुछ हुआ है सब गलत हुआ है। उसे बंद करो। मैं इसका विरोध करता हूं। हमारे वोटरों को वोट नहीं करने दिया। ऐसा नहीं चलेगा। वे धरने पर बैठ गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed