{"_id":"63fcd8858df6de8a9c043c43","slug":"mp-news-woman-burnt-to-death-after-27-days-relatives-accuse-husband-of-burning-her-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आग से जली महिला की 27 दिन बाद मौत, परिजनों ने पति पर लगाया जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आग से जली महिला की 27 दिन बाद मौत, परिजनों ने पति पर लगाया जलाने का आरोप
Mon, 27 Feb 2023 09:51 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:51 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में एक महिला की आग से झुलसने के 27 दिन बाद मौत हो गई। उसके परिजनों ने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
छिंदवाड़ा में पांढुर्ना के मारूड की एक महिला को आग में झुलसी अवस्था में परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए थे। 27 दिन इलाज के बाद रविवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस बयान में पति पर गंभीर आरोप लगाते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मारूड निवासी 30 वर्षीय संगीता पति ज्ञानेश्वर ठाकरे को 30 जनवरी को आग में झुलसी हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह संगीता की मौत हो गई। मृतका के मामा बानाबाकोड़ा निवासी गजानंद रड़के ने संगीता के पति पर आरोप लगाया है कि उसी ने संगीता को आग के हवाले किया था। ज्ञानेश्वर शराब का आदी है। शराब के लिए वह घर का राशन व सामान बेच दिया करता था। इसी बात पर अक्सर दोनों में विवाद होता था। विवाद के दौरान ही ज्ञानेश्वर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। संगीता की शादी 2015 में ज्ञानेश्वर से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
बार-बार बयान बदल रहा पति
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक का पति बार-बार अपने बयान बदल रहा है। इसके चलते उन्हें उसकी हरकतों पर संदेह है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से तत्काल कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे ठोस सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
