फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Deadly attack on district CEO in Rewa, video of dispute with MLA KP Tripathi went viral in the mornin

MP News: रीवा में जनपद CEO पर जानलेवा हमला, सुबह MLA केपी त्रिपाठी से विवाद का वीडियो सामने आया था

Wed, 17 Aug 2022 01:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Aug 2022 01:19 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा की सिरमौर जनपद सीईओ एसके मिश्रा पर मंगलवार को जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उन्हें मरा समझकर कचरे के ढेर में फेंककर भाग गए। इसके पहले सुबह मिश्रा और भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी के बीच विवाद का ऑडियो आमने आया था।

विज्ञापन
MP News: Deadly attack on district CEO in Rewa, video of dispute with MLA KP Tripathi went viral in the mornin
रीवा के जनपद सीईओ पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा की सिरमौर जनपद सीईओ एसके मिश्रा पर मंगलवार को जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उन्हें मरा समझकर कचरे के ढेर में फेंककर भाग गए। इसके पहले सुबह मिश्रा और भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी के बीच विवाद का ऑडियो आमने आया था।

विज्ञापन

रीवा की सिरमौर जनपद सीईओ एसके मिश्रा मंगलवार को सेमरिया क्षेत्र में बैठकर कर लौट रहे थे। इस बीच 3.30 बजे बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर जनपद सीईओ को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। फिर बदमाश उन्हें मरा समझकर कचरे के ढेर में फेंकर भाग गए। मिश्रा ने घटना की सूचना सेमरिया पुलिस को दी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच सुबह मिश्रा और विधायक केपी त्रिपाठी के बीच विवाद का एक वीडियो सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियों में केपी त्रिपाठी मिश्रा को फोन लगा कर बात कर रहे है। जिसमें वह मिश्रा को उनके लोगों को परेशान करने की बात कहते है। इस पर मिश्रा उन पर लगे आरोप को झूठ बताते हुए अपनी सफाई देते है। फिर अचानक कुछ देर बाद मिश्रा पर वीडियों में पैसे लेने का आरोप लगाते है। इस पर मिश्रा उनसे कहते है कि गाली गलौज करते हो। तुम्हें शर्म नहीं आती। अपने आप को क्या समझ लिए हो। अभी तक मैं तुम्हारी इज्जत कर रहा था। तुमने दलाल पाल रखे है और उनके माध्यम से पैसा खाते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed