फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Vice President Jagdeep Dhankhar's MP visit today, Shankarshah, Kunwar will attend the sacrifice day o

MP News: उपराष्ट्रपति धनखड़ जबलपुर पहुंचे, शंकरशाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sun, 18 Sep 2022 10:46 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Sep 2022 10:46 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को  भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचे। उपराष्ट्रपति का राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। धनखड़ राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथशाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: Vice President Jagdeep Dhankhar's MP visit today, Shankarshah, Kunwar will attend the sacrifice day o
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जबलपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर है। रविवार को जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद राकेश सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ को एयरपोर्ट में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथशाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा  जस्टिस जेएस वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति रविवार सुबह 9.55 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन होगा। उप राष्ट्रपति को डुमना विमानतल पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उप राष्ट्रपति सुबह 10 बजे डुमना विमानतल से मानस भवन के लिये प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति जस्टिस जेएस वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12.30 बजे मानस भवन से माल गोदाम पहुंचेंगे। यहां वे अमर शहीद गौंड राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपह 12.45 बजे राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति करीब 2 घण्टे मौजूद रहने के बाद दोपहर 3.35 बजे डुमना विमानतल पहुंचेंगे और दोपहर 3.40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली वापस रवाना होगें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed