फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Veterans of MP took charge in the battle of Gujarat, Shivraj will also go tomorrow

MP News: गुजरात के रण में एमपी के दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, आज जाएंगे शिवराज, लेंगे चार सभाएं

Fri, 18 Nov 2022 11:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम गुजरात में मांडवी, अबडासा, मोरबी और भावनगर विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Veterans of MP took charge in the battle of Gujarat, Shivraj will also go tomorrow
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज हो गया है। मध्य प्रदेश से दोनों ही पार्टी के कई नेता गुजरात के दौरे कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शुक्रवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान गुजरात में मांडवी, अबडासा, मोरवी और भावनगर विधानसभाओं में में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहली सभा सुबह 10.30 बजे मांडवी जिला कच्छ में होगी। यहां पर सीएम अनिरुद्ध भाई दवे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कच्छ जिले की ही अबडासा में दोपहर 12.30 बजे प्रद्युम्न सिंह जाडेजा, मोरबी जिले की माेरवी विधानसभा में शाम चार बजे कांति लाल अमृतिया के पक्ष में, भावनगर जिले के भावनगर पिश्चम विधानसभा में जितेंद्र सावजी भाई वाघवानी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी से मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, मोहन यादव, इंदर सिंह परमार, अरविंद भदौरिया समेत अन्य नेता चुनाव प्रचार के लिए गुजरात के दौरे पर हैं या लौट चुके हैं। नरोत्तम मिश्रा को बनासकांठा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बीजेपी के कई पदाधिकारी गुजरात में जमे हुए हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के तीन स्टार प्रचारक
गुजरात चुनाव अभियान में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से तीन स्टार प्रचारकों के नाम शामिल किए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया शामिल है। हालांकि, कमलनाथ के प्रचार में जाने को लेकर कोई तारीख अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आदिवासी सीटों पर फोकस
मध्यप्रदेश की सीमा से गुजरात की करीब 37 सीटें लगती है। बीजेपी और कांग्रेस इन सीटों पर फोकस कर रही है। इसके चलते मध्यप्रदेश के नेताओं को गुजरात में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जा रही है।

 
गुजरात में दो चरणों में मतदान
182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 1 दिसंबर और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed