{"_id":"63aaa73adaa2e51a9f0c239e","slug":"mp-news-vehicle-stolen-from-satna-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना जिला अस्पताल से वाहन चोरी, पत्नी की डिलीवरी कराने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना जिला अस्पताल से वाहन चोरी, पत्नी की डिलीवरी कराने गया था युवक
Tue, 27 Dec 2022 01:56 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:56 PM IST
सार
सतना जिला अस्पताल में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से यहां के मरीज परेशान हैं। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
सतना जिला अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल परिसर से चार पहिया वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने फरियादी विकास मिश्रा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरियादी ने थाना कोतवाली पुलिस को बताया कि पत्नी रीता मिश्रा की डिलीवरी कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा हुआ था। उसने अपनी बोलेरो एमपी 19 सीए 4786 दोपहर 3:00 बजे अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। जब शाम 7:00 बजे बाहर निकला तो उसकी गाड़ी वहां नहीं खड़ी थी। यहां-वहां ढूंढने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही
सतना जिला अस्पताल में भर्ती मरीज इन दिनों चोरों के आतंक से काफी परेशान हैं। अस्पताल से वाहनों की लगातार हो रही चोरियों को लेकर अस्पताल प्रबंधन भी लापरवाह बना हुआ है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। बता दें कि पिछले एक साल में यहां से कई वाहन चोरी हो चुके हैं। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड और कैमरों के बाद भी हो रही चोरी
जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरें भी हैं। बावजूद यहां चोरी की घटनाओं पर कोई लगाम नहीं है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। चोरी की घटनाएं यहां आने वाले मरीजों और और उनके परिजनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
