फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two sisters sleeping on the floor were bitten by a snake

MP News: घर में जमीन पर सो रहीं दो बहनों को सांप ने डसा, राखी की खुशियां एक दिन पहले मातम में बदलीं

Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
सार

रीवा जिले में राखी के एक दिन पहले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर की दो बच्चियों को सांप ने काट लिया, दोनों की ही हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
MP News: Two sisters sleeping on the floor were bitten by a snake
snake bite

विस्तार

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनो बच्चियां आपस में सगी बहनें थीं। वे रात को घर अंदर जमीन पर सो रही थीं, इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों को पहले लगा कि एक ही बच्ची को सांप ने डसा है। इसलिए एक बच्ची को झाड़फूंक कराने उसे ओझा के पास ले गए, लेकिन वहां पर उसे कुछ आराम नहीं मिला। बाद में जब घर लौटे तो परिजनों के होश उड़ गए। सांप ने छोटी बच्ची को भी काटा था। परिजन दोनों बच्चियों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना जिले के मानिकवार चौकी अंतर्गत देउतहा गांव की है। बच्चियों के बड़े पिता गोरेलाल साकेत ने बताया कि भाई रूपेश साकेत की दो बेटियां सोना और रूपा घर के अंदर परिवार के साथ जमीन में सो रही थीं। देर रात जब बच्चियों की नींद खुली तो उन्हें एक काली नागिन दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने नागिन को मार दिया।  कुछ देर बाद देखा तो बड़ी बेटी के पैर में सांप के काटने के निशान मिले। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय बच्ची को झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास ले गए। झाड़ फूंक के बाद भी जब उसे कोई आराम नही मिला तो बच्ची को लेकर वापस अपने घर आ गए। घर पहुंच कर देखा तो दूसरी बच्ची भी उन्हें अचेत अवस्था में मिली। यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आ सकी। इसके बाद प्राइवेट वाहन का इंतेजाम कर परिजन बच्चियों को लेकर इलाज  कराने अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। रक्षाबंधन के एक दिन पहले हुई दो बेटियों की मौत खुशियों का त्यौहार मातम में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed