{"_id":"63a6a34e37e0cf0b816df32b","slug":"mp-news-two-poor-families-of-satna-are-in-trouble-goats-died-after-eating-poisonous-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना के दो गरीब परिवारों पर टूटा आफत का पहाड़, जहरीला चावल खाने से मर गई बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना के दो गरीब परिवारों पर टूटा आफत का पहाड़, जहरीला चावल खाने से मर गई बकरियां
Sat, 24 Dec 2022 12:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 24 Dec 2022 12:29 PM IST
सार
सतना के लखनवाह ग्राम में दो गरीब परिवारों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। रोजगार का इकलौता साधन बकरियों की जहरीला चावल खाने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
सतना में जहरीला चावल खाने से नौ बकरियों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना में दो गरीब परिवारों पर आफत टूट पड़ी है। उनके रोजगार का एकमात्र साधन था बकरियां। गांव में जहरीला चावल खाने से उनकी यह बकरियां मर गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला सतना जिले के लखनवाह ग्राम का है। मुलाजिम आदिवासी और भनगुट यादव का रोजगार बकरी पालन से चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने यूरिया मिला चावल खा लिया। इससे अब तक नौ बकरियों की मौत हो चुकी है। वेटरनरी डॉक्टर भी कुछ मदद नहीं कर सके। जब तक पहुंचते, तब तक बकरियों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी थी।
विज्ञापन
पता चला है कि यूरिया मिला चावल गांव के शासकीय उचित मूल्य दुकान के बाहर किसी ने फेंक दिया था। इन्हें बकरियों ने खा लिया और तड़प-तड़पकर जान दे दी। मुलाजिम आदिवासी की पांच और भुनगुट यादव की चार बकरियों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था, जो उनसे छीन गया है। पुलिस को शिकायत की गई है। वह इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
