फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two friends died due to drowning in a pit filled with water in Damoh

MP News: दमोह में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो दोस्तों को मौत, एक की उम्र पांच साल तो दूसरा 11 वर्ष का

Sun, 30 Apr 2023 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 09:03 PM IST
सार

दमोह में दो मासूम बच्चों की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। एक दोस्त पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने दूसरे दोस्त ने भी छलांग लगा दी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Two friends died due to drowning in a pit filled with water in Damoh
दमोह में दो बच्चे डूबे। - फोटो : Social Media

विस्तार

देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले मड़ाहार गांव में दो दोस्तों की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है जब एक दोस्त पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने दूसरे दोस्त ने भी छलांग लगा दी जिससे दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शव ग्रह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि घटना जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम मड़ाहार का है। यहां रहने वाले भोलू पिता दामोदर पटेल 11 वर्ष और रेयांश पिता विनोद पटेल (5) दोनों दोस्त हैं। रविवार दोपहर अपने घर के पास बारिश रुकने के बाद खेल रहे थे। समीप ही ईंट भट्टे के बाजू से एक गड्ढा खुदा है जिसमें पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पानी भर गया था। यह दोनों दोस्त खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गए और इसी दौरान इन दोनों में से एक बच्चा इस गड्ढे में कूद गया, जो काफी गहरा था और पानी भरा होने के कारण वह उसमें डूबने लगा। समीप खड़े दोस्त ने अपने साथी को पानी में डूबते देखा तो उसकी जान बचाने के लिए वह भी गड्ढे में कूद गया और दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वहां इन बच्चों के कपड़े रखे देखे, लेकिन बच्चे नहीं दिखाई दिए और जब गड्ढे के अंदर कूदकर देखा तो वह उसमें डूब गए थे जिन्हें बाहर निकालकर तत्काल स्वजनों को सूचित किया गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ऐश्वर्य राजपूत ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। इस घटना के बाद दोनों बच्चों के माता-पिता का रो राेकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले एक सप्ताह से जिले भर में बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण अंचलों में इसी तरह खुदे हुए गड्ढों में पानी भर गया है और इसी तरह के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed