फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News tribal woman wore polythene on her feet to save her son from getting scorched In Sheopur

MP News: मां के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो बेटे के लिए चप्पल खरीदे, कहीं पैर झुलस न जाए इसलिए पॉलिथीन पहनाई

Tue, 23 May 2023 09:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 May 2023 09:17 PM IST
सार

Sheopur News: यह तस्वीर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से सोशल मीडिया पर वायरल है। इन दिनों यहां टेम्परेचर हाई है। यानी नंगे पैर तो छोड़िए, घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में एक मां अपने मासूम बच्चों को तपती जमीन से बचाने के लिए चप्पल के बजाय पॉलिथीन लपेटे देखी गई।

विज्ञापन
MP News tribal woman wore polythene on her feet to save her son from getting scorched In Sheopur
मां ने बच्चे के पैर में पॉलिथीन पहनाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्योपुर जिले से एक आंख से आंसू निकालने वाली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एक मां ने अपने नन्हे बच्चों को सूरज की तपन से झुलसती धरती पर पैरों को जलने से बचाने के लिए पैरों में चप्पल की जगह पॉलिथीन पहनाई है। यह आदिवासी महिला अपने तीन बच्चों को साथ लिए नंगे पैर सड़क पर भटकती दिखाई दे रही है। एक छोटा बच्चा महिला की गोद में है और दो बच्चे नंगे पैर मां की उंगली थामकर चल रहे हैं। ये तस्वीर शहर के जयतस्तंभ की है।

विज्ञापन


बता दें कि, इस तस्वीर ने आदिवासियों की हालत बेहतर करने का दावा करने वाली सरकार की उन तमाम योजनाओं की पोल खोलकर रख दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए भी उनकी सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसके बावजूद वक्त-बेवक्त कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जो सुशासन के कथित दावों की पोल खोलकर रख देती हैं। शहर की सड़क पर रविवार को दोपहर एक बजे चिलचिलाती धूप में तीन बच्चों को लेकर निकली एक आदिवासी महिला की स्थिति देखकर लोगों की आंखों से आंसू आ गए।
विज्ञापन


दरअसल, कराहल विकासखंड से अपने पति का इलाज कराने आई इस महिला के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि, वो अपने बच्चों को चप्पल तक दिला सके। चिलचिलाती धूप में पैर जलने से बचाने के लिए बच्चियों के पैरों में पॉलीथिन की थैलियां बांधकर चलाने को मजबूर इस मां की मजबूरी को देख हर किसी की आंख में आंसू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed