{"_id":"65e48a8616d628bb4c06cb3d","slug":"mp-news-tragic-accident-in-singrauli-four-people-of-same-family-died-when-hyva-truck-overturned-on-car-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, कार पर राखड़ भरा हाइवा पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, कार पर राखड़ भरा हाइवा पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Sun, 03 Mar 2024 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:04 PM IST
सार
सिंगरौली में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के हैं। वे कार से बनारस जा रहे थे, रास्ते में उनकी गाड़ी पर राख से भरा हाईवा ट्रक पलट गया। दबने से सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिंगरौली में कार पर पलट गया हाईवा ट्रक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के सोनभद्र में एक भयावह सड़क हादसे में मप्र के सिंगरौली के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार लड़की देखने कार से बनारस जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार पर राख से भरा हाइवा ट्रक पलट गया। उसके नीचे दबने से सभी की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के शिकार हुए चारों लोग सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार निवासी थे। बताया जा रहा है कि एक परिवार के चार लोग कार लेकर सिंगरौली से बनारस की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही राखड़ (राख) से भरा हाइवा वाहन कार पर अचानक पलट गया। इसके कारण कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा यूपी के सोनभद्र के रेनुकूट के पास का बताया जा रहा है।
अचानक कार आती देख खोया नियंत्रण
बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा और वह बेकाबू होकर कार पर पलट गया। मशक्कत के बाद मृतकों को राखड़ से निकाला गया। हादसे के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चारों लोग विवाह के लिए लड़की देखने जा रहे थे वाराणसी
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार शर्मा, रामायण शर्मा, रीता शर्मा व सुकवारी देवी अल्टो कार से सिंगरौली से वाराणसी के लिए लड़की देखने निकले थे। रास्ते में उन्हें रेनुकूट में अपने एक और रिश्तेदार को लेना था। काफी देर होने के बाद जब वह लोग रेणुकूट नहीं पहुंचे तब उनका इंतजार कर रहे रिश्तेदार परेशान हो गए। रिश्तेदार ने बारी-बारी से सभी का मोबाइल नंबर लगाया सभी मोबाइल बंद मिला। उसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी पर भी चारों लोगों के लापता होने व पता करने के बाद भी संपर्क न होने की बात बताई मगर इसके बाद भी कोई पता नहीं चला।
दिन भर प्रयास के बाद शाम लगभग छह बजे पता चला कि एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व उस पर लदे कोयले की राख के नीचे एक कार दबी हुई है। हाइवा के नीचे कार दबी होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने जेसीबी बुलाई और क्रेन की सहायता से हाइवा ट्रक को हटवाकर कार में फंसे चारों शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।