फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three teachers suspended for keeping mobile in 5th, 8th exam, strictly after 10th paper leak

MP News: पांचवी, आठवीं परीक्षा में मोबाइल रखने पर तीन शिक्षक निलंबित, 10वीं का पेपर लीक होने के बाद सख्ती

Tue, 28 Mar 2023 12:03 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Mar 2023 12:03 AM IST
सार

दमोह में कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षा के दौरान जेब में मोबाइल रखने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। दसवीं के पेपर लीक होने की खबरों के बाद सख्ती बरती जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Three teachers suspended for keeping mobile in 5th, 8th exam, strictly after 10th paper leak
सांकेतिक फोटो - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लाक में कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर जेब में मोबाइल रखने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर लीक होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। कोई बड़ी लापरवाही न हो इसके पहले ही कर्मचारियों की गलती पर उन्हें निलंबित किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

इन दिनों 8वीं और 5वीं की परीक्षाओं के दौरान दमोह जिला जिला शिक्षा विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। 27 मार्च को हटा ब्लॉक के परीक्षा केंद्र में तीन शिक्षक परीक्षा कक्ष में ही मोबाइल लेकर घूमते नजर आए। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों के निलंबन की कार्यवाही की। परीक्षा केंद्र शासकीय माध्यमिक स्कूल वर्धा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कक्ष क्रमांक 2 में शिक्षक सतीश पांडे पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे, जो परीक्षा कक्ष में मोबाइल लिए पाए गए। इसी प्रकार शिक्षक सुरेश कुशवाहा और परीक्षा केंद्र मडियादो में शिक्षक बलराम प्यासी परीक्षा कक्ष में ही मोबाइल लिए पाए गए। जिस पर जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र ने कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आरके मिश्रा के आदेश पर निलंबन की कार्यवाही की है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed