{"_id":"632ff2ae0462e239603390ec","slug":"mp-news-theft-and-vandalism-in-the-temple-before-navratri-in-katni","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: नवरात्र से पहले आस्था पर चोट, डेढ़ सौ साल पुराने मंदिर को तोड़ा और मूर्ति चोरी कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नवरात्र से पहले आस्था पर चोट, डेढ़ सौ साल पुराने मंदिर को तोड़ा और मूर्ति चोरी कर ले गए
Sun, 25 Sep 2022 11:48 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:48 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक प्राचीन मंदिर को तोड़ने और चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही आक्रोशित श्रद्धालुओं की मंदिर परिसर में भीड़ लग गई। आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कहने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में मौजूद लोग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नवरात्र से दो दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने प्राचीन मंदिर में घुसकर मातारानी की मूर्तियों से तोड़फोड़ किए और सामान चोरी कर फरार हो गए। जानकारी लगते ही आसपास के अक्रोशित लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही।
विज्ञापन
बता दें, खेरमाई मातारानी के नाम से प्रसिद्ध मंदिर में कुछ बदमाशों ने घुसकर न सिर्फ प्राचीन मूर्तियों से तोड़फोड़ की, बल्कि प्रसिद्ध काली माता की मूर्ति भी चोरी कर ले गए। स्थानीय श्रद्धालु प्रभा दुबे ने बताया, हम लोग रोज पूजा करने आते थे। शाम को जब मंदिर पर आए तो खेरमाई माता की मूर्ति खंडित मिली। इसकी सूचना नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और पुलिस को दी गई। पुलिस आई थी और जांच करके एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पूरे मामले पर जांचकर्ता एएसआई आरके झारिया ने बताया, पाठक वार्ड निवासी कुछ रहवासियों ने डेढ़ सौ साल पुराने मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की चोरी और तोड़फोड़ की शिकायत लेकर आए थे। इस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बताते चलें, पहले भी इस मंदिर में अज्ञात चोरों ने माता रानी की चांदी की आंखें समेत दान पेटी चोरी कर ले गए थे, जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। शायद यही कारण है कि बदमाशों को हौसले बुलंद होते चले गए।
