{"_id":"63de3fba7ca738127e0780b0","slug":"mp-news-the-teacher-donated-37-thousand-square-feet-of-land-to-the-girls-school-the-collector-made-a-member-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बच्चियों के स्कूल को शिक्षिका ने 37 हजार वर्गफीट जमीन दान दी, कलेक्टर ने बनाया रेडक्रॉस का सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बच्चियों के स्कूल को शिक्षिका ने 37 हजार वर्गफीट जमीन दान दी, कलेक्टर ने बनाया रेडक्रॉस का सदस्य
Sat, 04 Feb 2023 04:51 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
कटनी में एक शिक्षिका प्रतिभा तिवारी ने समर्पण की मिसाल पेश की हैं। उन्होंने 37 हजार वर्गफीट जमीन बच्चियों की शिक्षा के लिए दान दे दी। इस पर उन्हें रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
कटनी में स्कूल के लिए जमीन दान देने वाली शिक्षिका प्रतिभा तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक शिक्षिका ने मिसाल पेश की हैं। जब उन्हें पता चला कि जमीन नहीं मिलने की वजह से स्कूल को जंगल के पास शिफ्ट किया जा रहा है तो उन्होंने आगे आकर अपनी 37 हजार वर्गफीट जमीन स्कूल के लिए दान दे दी।
विज्ञापन
यह शिक्षिका हैं प्रतिभा तिवारी। उन्होंने अपनी जीवनभर की पूंजी से खरीदी जमीन बच्चियों के भविष्य संवारने के लिए दान दे दी है। यह मामला बड़वारा विधानसभा के विलायतकलां क्षेत्र का है। यहां रहने वाली प्रतिभा तिवारी ने 2017 में 37 हजार वर्गफीट जमीन खरीदी थी। जब उन्हें पता चला कि जमीन नहीं होने की वजह से गांव के बाहर स्कूल ले जाया जा रहा है तो उन्होंने अपनी लाखों रुपये की जमीन स्कूल को दान देने का फैसला किया। ताकि बच्चियों का स्कूल गांव में ही बन सके और उन्हें दूरी की वजह से स्कूल न त्यागना पड़े।
विज्ञापन
2017 में खरीदी थी जमीन
प्रतिभा तिवारी ने बताया कि 2017 में उनके पति का देहांत हो गया था। इस बीच पता चला कि स्कूल के लिए जो जमीन चिह्नित की गई है, वह गांव से दूर और जंगल के पास है। इसके बाद मैंने विलायत कलां की सड़क से लगी जमीन खरीदी और मार्च 2018 में उसे स्कूल के लिए दान कर दिया। शासन ने एक करोड़ रुपये की लागत से वहां स्कूल बनाया है, जो तैयार हो चुका है। मेरा अब प्रयास है कि उस शाला का नाम मेरे पति के नाम पर स्व. पंडित आजाद तिवारी शासकीय हाईस्कूल रहे।
विज्ञापन
कलेक्टर ने बनाया रेडक्रॉस का सदस्य
जब कलेक्टर अवि प्रसाद को पता चला कि शिक्षिका ने स्कूल के लिए जमीन दान दी है। उस पर स्कूल बनकर तैयार हो गया है तो उन्होंने प्रतिभा तिवारी को बुलवाया और उनका सम्मान किया। साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्य भी बनाया है।
