फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The groom committed suicide on the second day of marriage, happiness changed into mourning, people were shocked by the suicide move

MP News: शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने किया सुसाइड, मातम में बदली खुशियां, आत्मघाती कदम से लोग हैरान

Tue, 21 Jun 2022 08:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Jun 2022 08:21 AM IST
सार

खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन फांसी लगाकर जान दे दी। दूल्हे के इस कदम से जहां लोग हैरान हैं तो वहीं परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन
MP News: The groom committed suicide on the second day of marriage, happiness changed into mourning, people were shocked by the suicide move
शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर दे दी जान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन फांसी लगाकर जान दे दी। दूल्हे के इस कदम से जहां लोग हैरान हैं तो वहीं परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। दूल्हे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक राघु सिंह की उम्र 19 साल थी, उसने शादी के दूसरे दिन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरबावड़ी में पटेल फाल्या में स्थित खेत में रविवार को नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राघु की शादी एक दिन पहले ही हुई थी, दूसरे दिन उसने अपनी जान दे दी। युवक ने ऐसा क्यों किया फिलहाल ये गुत्थी उलझी हुई है। एएसआई राजेन्द्र द्विवेदी, प्रधान आरक्षक भगवान बर्डे ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed