फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The bus going from Shahdol to Manpur overturned uncontrolled, 12 injured in the accident

MP News: शहडोल से मानपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 12 घायल, दो की हालत नाजुक

Sun, 30 Jul 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

शहडोल जिले के ग्राम भूर्खा के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बस में सवार 12 लोग घायल हुए हैं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: The bus going from Shahdol to Manpur overturned uncontrolled, 12 injured in the accident
बस में फंसे लोगों को प्रधान आरक्षक मुमताज कुरैशी ने निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल से मानपुर की ओर जा रही बस भूर्खा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं, दो की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बस अनकंट्रोल हो गई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आकाश कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 3555 शहडोल से मानपुर की ओर जा रही थी। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भूर्खा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 12 लोग घायल हुए हैं तो दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बस शहडोल से मानपुर की ओर जा रही थी तभी टेटका मोड़ के पहले ही भूर्खा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रधान आरक्षक ने निभाया दोहरा फर्ज
बस हादसे के बाद शहडोल से ब्योहारी की ओर जा रहे प्रधान आरक्षक मुमताज कुरैशी घटना देख रुक गए और घायलों को निकालने में मदद की। मामले की जानकारी संबंधित थाने व पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी है। जानकारी के अनुसार मुमताज कुरैशी बनास नदी में डूबे बच्चों की तलाश में लगे टीम के पास जा रहे थे, तभी रास्ते में बस पलटी देखी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed