फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Tehsildar died of heart attack, was involved in Tiranga Yatra, his health deteriorated there

MP News: तहसीलदार की हार्टअटैक से मौत, तिरंगा यात्रा में हुए थे शामिल, वहीं बिगड़ी थी तबीयत

Mon, 14 Aug 2023 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 04:37 PM IST
सार

सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील में पदस्थ तहसीलदार की हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। वे भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
MP News: Tehsildar died of heart attack, was involved in Tiranga Yatra, his health deteriorated there
तहसीलदार को अस्पताल लाया गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील में पदस्थ तहसीलदार की हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। वे भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। जहां तहसीलदार को हार्ट अटैक आया है, आनन-फानन में तहसीलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। तहसीलदार ने पांच दिन पहले ही यहां ज्वाइन किया था। तहसीलदार के निधन के बाद प्रशासन ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


बता दें कि भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शासन-प्रशासन द्वारा लोगों के घरों में तिरंगा लगाने और तिरंगा के प्रति जागरूकता को लेकर रैली और आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत सतना जिले के हर तहसील में जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी दौरान रविवार को बिरसिंहपुर तहसील में पदस्थ प्रभारी नायब तहसीलदार केके पटेल सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा बिरसिंहपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए थे। तिरंगा यात्रा के बाद तहसीलदार जैसे नाश्ते के लिए एक दुकान पर रुके। इसी दौरान उन्हें अटैक आया और आनन-फानन में मौजूद लोगों द्वारा नायब तहसीलदार केके पटेल को बिरसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर सतना बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिरला हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने नायब तहसीलदार की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा सहित अपर कलेक्टर, निगमायुक्त, एसडीम सहित अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि तहसीलदार केके पटेल की उम्र करीब 56 वर्ष और सीधी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। तहसीलदार ने गत पांच दिन पहले दिनांक 8 अगस्त को ज्वाइन किया था और आज उनका दुखद निधन हो गया। प्रशासन द्वारा तहसीलदार के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस बारे में एसडीएम नीरज खरे ने बताया कि "बिरसिंहपुर तहसील के हमारे प्रभारी नायब तहसीलदार केके पटेल तिरंगा यात्रा और एक मेले के दौरान ड्यूटी पर थे और उन्हें अचानक अटैक की प्रॉब्लम हुई और उन्हें हार्ट अटैक होने से उनकी मौत हो चुकी है। हाल में ही उन्होंने बिरसिंहपुर तहसील में ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed