फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Stop the promotion of tobacco products in Navratri Pandals and Garba events, NHM operator wrote a lett

MP News: नवरात्रि पंडलों और गरबा आयोजनों में तम्बाकू उत्पाद के प्रचार-प्रसार रोकें, NHM संचालक ने लिखा पत्र

Sat, 24 Sep 2022 06:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Sep 2022 06:09 PM IST
सार

एमपी एनएचएम मिशन संचालक प्रिंयका दास ने नवरात्रि के समय दुर्गा उत्सव पंडालों, गरबा पंडालों में तम्बाकू उत्पादकों के स्पॉन्सरशिप तथा विज्ञापन इत्यादि स्वीकार न करने संबंधी निर्देश जारी करने कलेक्टर्स को पत्र लिखा है। आयोजन स्थल पर धूम्रपान को पूर्णतः प्रतिबंधित करने को भी कहा है।

विज्ञापन
MP News Stop the promotion of tobacco products in Navratri Pandals and Garba events, NHM operator wrote a lett
तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को प्रचार प्रसार करने लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की संचालक ने नवरात्रि पंडालों और गरबा आयोजनों में तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन रोकने और उसके दुष्प्रभावों के प्रचार-प्रसार को लेकर सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसमें उनसे नवरात्रि पंडालों और गरबा आयोजकों को निर्देश जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
एनएचएम की मिशन संचालक प्रिंयका दास की तरफ से लिखे पत्र में बताया गया है कि जानकारी के अभाव में विभिन्न आयोजक नवरात्रि के समय दुर्गा उत्सव पंडालों, गरबा पंडालों में तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजन कार्यक्रम के लिए इन उत्पादों के बैनर एवं स्पॉन्सरशिप स्वीकार कर लेते हैं। इस तरह से अप्रत्यक्ष विज्ञापनों से तंबाकू के उत्पादों का प्रचार होता है, जो कि प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। साथ ही यह तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 5 का उल्लंघन है। उन्होंने लिखा कि सभी नवरात्रि उत्सव, गरबा समारोह इत्यादि के आयोजकों का यह कर्तव्य है कि वे अपने आयोजन के दौरान तंबाकू उत्पादकों के स्पॉन्सरशिप तथा विज्ञापन स्वीकार न करें एवं आयोजन स्थल पर धूम्रपान को पूर्णतः प्रतिबंधित करें।
विज्ञापन

 
तंबाकू के दुष्प्रभावों का करें प्रचार-प्रसार
साथ ही आयोजन के दौरान आने वाले लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देने के लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियों जैसे तंबाकू विरोधी बैनर एवं पोस्टर का प्रदर्शन तंबाकू विरोधी नारों का प्रदर्शन स्टॉल, विभिन्न तंबाकू विरोधी प्रतियोगिताएं जैसे वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिताएं इत्यादि का आयोजन करें। साथ ही तंबाकू की आदत छोड़ने हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1800112356 का प्रचार प्रसार करने को कहा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत में तंबाकू से 13 मिलियन मौतें
उन्होंने बताया कि वर्तमान में तंबाकू उत्पादों का सेवन एक महामारी के रूप में उभरा है। GATS-2 के अनुसार भारत में तंबाकू के उत्पाद से प्रतिवर्ष 13 मिलियन से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो रही है। मध्यप्रदेश में कुल 50.2 प्रतिशत पुरुष एवं 17.3 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू सेवन करती है। तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, टी.बी जैसी बीमारी होती है। इन बीमारियों की रोकथाम एवं इलाज में होने वाले खर्चे में से अधिकांश राशि तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के इलाज में खर्च होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed