{"_id":"64d0ecd5140b3d40190ccb7c","slug":"mp-news-stage-collapses-during-cm-shivraj-roadshow-in-neemuch-four-employees-injured-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नीमच में CM शिवराज के रोड शो के दौरान मंच भरभरा कर गिरा, चार कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नीमच में CM शिवराज के रोड शो के दौरान मंच भरभरा कर गिरा, चार कर्मचारी घायल
Mon, 07 Aug 2023 06:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2023 06:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान जनपद पंचायत की ओर से बनवाया गया मंच भरभरा कर गिर गया। इस दौरान पंचायत के चार कर्मचारी घायल हो गए। जब मंच गिरा उस दौरान सीएम शिवराज का रोड शो वहीं से गुजर रहा था।
विज्ञापन
सीएम शिवराज का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच के मनासा में जनपद पंचायत द्वारा बनाया गया स्वागत मंच रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के सामने भारभरा कर गिर गया। इस हादसे में जनपद पंचायत मनासा के चार कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल कर्मचारियों का पैर फैक्चर हुआ है, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय नीमच में जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मनासा में आयोजित विकास पर्व में 1245.42 करोड़ के विभिन्न 13 कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास करने मनासा पहुंचे थे। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से मनासा से तीन किलोमीटर दूर ग्राम बरडिया हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री ने रोड शो शुरू किया। रोड़ शो में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान कई स्थानों पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए। वहीं, जनपद पंचायत मनासा द्वारा भी सीएम के स्वागत के लिए मंच बनाया गया। मंच पर भीड़ अधिक होने के कारण सीएम का स्वागत करने के दौरान जनपद पंचायत द्वारा बनाया गया मंच सीएम के सामने ही भरभरा कर गिर गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मंच पर गिरने से जनपद पंचायत के चार कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी चार घायलों के पैर में फैक्चर हुआ है, जिनको तुरंत जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया।
विज्ञापन
