फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Robbers looted Rs 9 lakh from ginning factory, pelted stones at employees

MP News: चड्डी-बनियान पहनकर आए लुटेरों ने जिनिंग फैक्ट्री से लूट लिए 9 लाख रुपये, कर्मचारियों पर किया पथराव

Thu, 01 Jun 2023 12:01 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 12:01 AM IST
सार

खरगोन से बिस्टान रोड पर स्थित सोलन जिनिंग फैक्ट्री में मंगलवार देर रात चड्डी-बनियान गिरोह के लुटेरों ने धावा बोल दिया।  उनकी संख्या 12 से अधिक थी। लुटेरे ऑफिस के केश काउंटर की खिड़की में लगी जाली तोड़ के अंदर घुसे। लुटेरों ने फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर भी पथराव किया।

विज्ञापन
MP News: Robbers looted Rs 9 lakh from ginning factory, pelted stones at employees
खरगोन की जिनिंग फैक्ट्री में घुसे लुटेरे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में चड्डी-बनियान गिरोह के सदस्यों ने एक जिनिंग फैक्ट्री में 9 लाख की लूट को अंजाम दिया है। यह घटना मंगलवार रात खरगोन के बिस्टान रोड स्थित सोनम जिनिंग फैक्ट्री की है। लूट की यह घटना जिनिंग फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब इस मामले में लुटेरों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


खरगोन से बिस्टान रोड पर स्थित सोलन जिनिंग फैक्ट्री में मंगलवार देर रात चड्डी-बनियान गिरोह के लुटेरों ने धावा बोल दिया। चड्डी-बनियान गैंग के लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि जिनिंग में प्रोसेसिंग के दौरान ही उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। लुटेरों ने फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर भी पथराव किया। जिनिंग फेक्ट्री संचालक सचिन महाजन ने बताया कि रात करीब दो बजे लुटेरे मेन गेट से अंदर घुसे थे। सभी लुटेरे चड्डी-बनियान पहने थे। उनकी संख्या 12 से अधिक थी। लुटेरे ऑफिस के केश काउंटर की खिड़की में लगी जाली तोड़ के अंदर घुसे। इस दौरान इनके कुछ साथी बाहर खड़े थे। लुटेरों ने ऑफिस में रखी अलमारी में तोड़फोड़ कर 9 लाख रुपए नकद लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


जिनिंग फेक्ट्री संचालक महाजन ने बताया कि कपास की नकद खरीदी के लिए रुपये जिनिंग में रखे थे। लुटेरों पर काम कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही पड़ी। उन्होंने शोर मचा कर विरोध किया तो लुटेरे मजदूरों पर पत्थर बरसाते हुए भाग निकले। लुटेरे तीन दिन पहले हवा-आंधी में गिरी बाउंड्रीवॉल की दीवार के रास्ते भागे। लूट की यह घटना फेक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगोन एसडीओपी राकेश शुक्ला ने कहा कि लूट की घटना की जानकारी लगते ही हमने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। हमें घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed