फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Rising Cases of harassment Assault on Young Girls Spark Outrage Expert Insights on Perpetrators

Rape: कौन करता है मासूम बेटियों से दुष्कर्म? बेटे भी नहीं हैं सुरक्षित, मनोवैज्ञानिक ने सबकुछ बताया; जानिए

Wed, 16 Oct 2024 08:25 AM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:25 AM IST
सार

Rape: मध्य प्रदेश में बीते दिनों दुष्कर्म के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आए। ऐसे में हमने मनोवैज्ञानिक से बात कर यह जानने का प्रयास किया वे कौन लोग होते हैं जो बच्चियों के साथ ऐसा करते हैं। ऐसा करने वाले क्या सोचते हैं? पढ़िए, पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
MP News Rising Cases of harassment Assault on Young Girls Spark Outrage Expert Insights on Perpetrators
वे कौन होते हैं जो बच्चियों के साथ दरिंदगी करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rape News: मध्य प्रदेश में बीते दिनों मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के कई मामले सामने आए। इन घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया साथ ही लोगों को झकझोर कर रख दिया। बच्चियों के साथ दरिंदगी के मामलों पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और चिंतित भी नजर आए। लोग यह सोचने को मजबूर हो गए कि स्कूल, घर और आस पड़ोस में भी उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में बच्चों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर अमर उजाला ने मनोवैज्ञानिक डॉ. मनीष जैन से खास बातचीत की। जिसमें यह जानने का प्रयास किया कि वे कौन लोग होते हैं जो बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके क्या कारण होते हैं और ऐसा करने वाले क्या सोचते हैं?  

विज्ञापन
Trending Videos

MP News Rising Cases of harassment Assault on Young Girls Spark Outrage Expert Insights on Perpetrators
वे कौन होते हैं जो बच्चियों के साथ दरिंदगी करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर जैन के जवाब जानने से पहले हम हाल ही में हुए दुष्कर्म के कुछ मामलों की डरावनी यादें ताजा कर लेते हैं। मप्र की राजधानी भोपाल में एक शिक्षक ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। भोपाल की ही एक बिल्डिंग में पड़ोस में रहने वाले युवक ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। उधर, हरदा जिले में एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, भोपाल के ही एक और मामले में 10वीं के छात्र से उसके केमिस्ट्री टीचर ने कुकर्म किया। टीचर करीब दो साल से ऐसा करता आ रहा था। ये सिर्फ चार मामले हैं जिन्होंने आपको झकझोर कर रख दिया होगा। इनके अलावा भी ऐसे सैकड़ों हजारों मामले देश के हर राज्य में हैं। इन घटनाओं के बारे में हम नीचे विस्तार से जानेंगे। अब पढ़िए... मनोवैज्ञानिक डॉक्टर प्रशांत जैन से किए गए अमर उजाला के सवालों के जवाब...। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP News Rising Cases of harassment Assault on Young Girls Spark Outrage Expert Insights on Perpetrators
वे कौन होते हैं जो बच्चियों के साथ दरिंदगी करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

सवाल: बच्चों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने वाले कौन लोग होते हैं, ऐसा क्यों होता है? 
जवाब:
ऐसा करने वाले लोग बच्चों का यौन शोषण करने की बीमारी पीडोफीलिया से ग्रसित होते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि ऐसे लोग जो नॉर्मल लोगों (आम व्यक्तियों) की तरह अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाते हैं। वे बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं। इनका कोई सेक्सुअल ओरिएंटेशन नहीं होता कि किसके साथ कर सकते हैं, किसके साथ नहीं। इनका सिर्फ एक गोल होता है कि खुद की संतुष्टि, फिर वह कोई भी हो उसे ये शिकार बना लेते हैं। बच्चों के साथ ऐसा करने वाले इस तरह के ज्यादातर लोग परिवार के सदस्य होते हैं, करीबी या फिर जानने वाले होते हैं। 

सवाल: भोपाल में तीन साल की बच्ची के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी ने कहा कि मुझे उसका प्राइवेट पार्ट छूना अच्छा लगता था, इसके पीछे क्या सोच हो सकती है?
जवाब:
यह सेक्सुअल ग्रेटिफिकेशन है। इसको फॉर प्ले भी कहते हैं, यानी शरीरिक संबंध बनाने से पहले की एक्टविटी। पीडोफीलिया से ग्रसित लोग बच्चों के साथ ऐसा कर सेक्सुअल ग्रेटिफिकेशन को महसूस करते हैं। कुछ लोग जो करते हैं वो इथिक्स के बाहर भी होता है, जैसे जानवर के साथ। कुछ लोग सेम सेक्स पार्टनर के साथ भी कर सकते हैं। इस तरह के लोगों को सेक्सुअल परवर्टेड भी कहा जाता है, यानी एब्नार्मल बिहेवियर (असामान्य व्यवहार)। 

सवाल: बच्चों के साथ ऐसा करने वाले लोग क्या सोचते हैं, क्योंकि ऐसा करना आम बात नहीं है?
जवाब:
देखिए, जिस तरह खाने की भूख होती है, उसी तरह सेक्सुअल भूख भी होती है। जब ऐसा होता है तो पीडोफीलिया से ग्रसित लोगों को कुछ भी चलता है। इनके लिए सबसे आसान काम होता है बच्चों और दिव्यांगों के साथ ऐसा करना। बच्चे इसे समझ नहीं पाते और इसी का ऐसे लोग फायदा उठाते हैं। ऐसे लोग छोटी बच्ची ही नहीं बच्चे यानी लड़के के साथ भी गलत हरकत कर सकते हैं।

सवाल: क्या बच्चों के साथ हो रहे यौन अपराध का कारण पीडोफीलिया ही है
नहीं, ऐसा नहीं है। सिर्फ यह नहीं कह सकते है कि पीडोफीलिया से ग्रसित लोग ही ऐसा करते हैं। अंडर द इनफ्लुएंस ऑफ अल्कोहल में भी ऐसा होता है। जो नॉर्मल लोगों की तरह अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाते हैं, वे भी ऐसा कर सकते हैं।

डॉक्टर की अभिभावक को सलाह
मनोवैज्ञानिक डॉक्टर प्रशांत जैन कहते हैं कि यौन शोषण का शिकार सिर्फ बेटियां ही नहीं हो रही हैं। बेटे भी इसका शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए माता-पिता अपने बेटों को भी गुड और बेड टच  के बारे में बताएं।  

विज्ञापन

MP News Rising Cases of harassment Assault on Young Girls Spark Outrage Expert Insights on Perpetrators
आरोपी कासिम रेहान के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश। - फोटो : अमर उजाला

 अब विस्तार से पढ़िए, प्रदेश में दुष्कर्म की बड़ी घटनाएं... 

शिक्षक ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म 
प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी सकूल में तीन साल की मासूम के साथ स्कूल के टीचर ने दुष्कर्म किया। इसे लेकर पीड़िता की मां ने 14 सितंबर को शहर के कमला नगर थाने में केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में मां ने बताया कि मेरी तीन साल की बेटी एक निजी स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। 13 सितंबर को वह अपने प्राइवेट पार्ट पर बार-बार खुजला रही थी, दवा लगाने के लिए मैंने चेक किया तो उसके प्राइवेट पार्ट पर रेडनेस हो रही थी। इसे लेकर बच्ची से पूछताछ की तो उसने कहा कि डैडी अंकल यहां बार-बार छूते हैं, गंदा काम करते हैं। पुलिस ने जांच के बाद 16 सितंबर को आरोपी कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी जेल में है। और डिटेल में खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

MP News Rising Cases of harassment Assault on Young Girls Spark Outrage Expert Insights on Perpetrators
भोपाल दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला

पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या 
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना इलाके की एक मल्टी में रहने वाले पांच साल की मासूम बच्ची 24 सितंबर को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद रात शाम को परिजनों ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच 26 सितंबर की सुबह लोगों को मल्टी के एक फ्लैट से बदबू आना शुरू हुई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट की तलाशी ली। इस दौरान एक पानी की टंकी से मासूम का शव बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अतुल निहाले, उसकी मां बसंती और बहन चंचल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निहाले ने बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। उसकी मां और बहन ने शव छिपाने में उसकी मदद की थी। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...



कुरकुरे दिलाने ले गया, किया दुष्कर्म
प्रदेश के हरदा जिले के छीपाबड़ में भी एक सुनील नाम के आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ पिछले महीने दुष्कर्म किया था। आरोपी कुरकुरे दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ ज्यादती की थी। परिजनों के काफी तलाशने के बाद बच्ची देर शाम गांव में नदी किनारे बेहोश मिली। कुछ दिन अस्पताल में इलाज करने के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 

छात्र से किया कुकर्म, शिक्षक ने अश्लील वीडियो भी बनाए  
भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके में हाल ही में एक 10वीं के छात्र के साथ कुकर्म करने का भी मामला सामने आया था। स्कूल में पढ़ाने वाला केमिस्ट्री टीचर करीब दो साल से 16 साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर रहा था। आरोपी टीचर ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपी वीडियो वायरल करने और फेल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने 28 साल के आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed