{"_id":"63bda3f156fcb976be1a7a42","slug":"mp-news-rally-held-on-the-eve-of-181st-foundation-day-of-nogaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नौगांव के 181 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर निकली रैली, जागरूकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नौगांव के 181 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर निकली रैली, जागरूकता का दिया संदेश
Tue, 10 Jan 2023 11:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
राजेश चौरसिया, छतरपुर
राजेश चौरसिया, छतरपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:14 PM IST
सार
इस रैली के माध्यम से 'फिट नौगांव', 'क्लीन नौगांव' का संदेश दिया गया। इस साइकिल रैली में टी शर्ट पहने 181 साइकिल सवार शरीक हुए। पुलिस, एनसीसी, समाजसेवी, छात्र-छात्राओं समेत अनेक नागरिकों ने इसमें सहभागिता की।
विज्ञापन
छतरपुर के नौगांव कस्बे में मंगलवार को रैली निकाली गई
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे का स्थापना दिवस 11 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर में रैली निकाली गई। 125 साल पुराने चर्च से साइकिल रैली भी निकली, जो नगरपालिका चौराहे पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
इस रैली के माध्यम से 'फिट नौगांव', 'क्लीन नौगांव' का संदेश दिया गया। इस साइकिल रैली में टी शर्ट पहने 181 साइकिल सवार शरीक हुए। पुलिस, एनसीसी, समाजसेवी, छात्र-छात्राओं समेत अनेक नागरिकों ने इसमें सहभागिता की।
विज्ञापन
नौगांव के युवा समाजसेवी तृप्ति कठेल ने बताया कि 11 जनवरी 2023 को 181 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसमें बेस्ट डांसर नौगांव फिनाले शाम 5 बजे नगरपालिका चौराहा पर होगा। इसमें कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। नगर की प्रतिभाओं की इसमें सक्रिय भागीदारी रहेगी। ये अपनी प्रस्तुतियों के जरिये लोगों का उत्साहवर्धन/मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
