फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Punjab Minister of State Navdeep Singh Jinda attacked alive in Khandwa

MP News: खंडवा में पंजाब के राज्यमंत्री नवदीप सिंह जिंदा पर हमला, कहा- यह BJP की चाल है

Thu, 27 Jul 2023 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 07:30 PM IST
सार

Khandwa News: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आम आदमी पार्टी के नेता नवदीप सिंह जिंदा पर बुधवार रात हमला हुआ है। उन्होंने गुरुवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही कहा है कि यह बीजेपी की चाल है।

विज्ञापन
MP News Punjab Minister of State Navdeep Singh Jinda attacked alive in Khandwa
गाड़ी पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा में पार्टी के प्रचार को लेकर पहुंचे आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त और शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप सिंह जिंदा के शासकीय वाहन पर बुधवार देर रात हमला हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि राज्यमंत्री जिंदा उस वक्त अपनी गाड़ी से उतरकर होटल के अंदर जा चुके थे। हमले के पहले रेस्टोरेंट में खाना खाते समय युवकों से उनके गनमैन का विवाद भी हुआ था। लेकिन देर रात हमलावरों ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चार युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। राज्यमंत्री नवदीप सिंह का आरोप है कि वे पिछले पांच-छह दिनों से खंडवा में पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए थे। इस दौरान कुछ युवक लगातार उनकी रेकी कर रहे थे। बीती देर रात उन युवकों ने गाड़ी पर हमला कर गाड़ी में रखे उनके बैग को भी साथ ले गए। राज्यमंत्री जिंदा ने घटना के संबंध में सीधे-सीधे सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों पर इस हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोदी जी और बीजेपी उनकी पार्टी के प्रचार प्रसार से डरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने इस तरह की हरकत करवाई है।
विज्ञापन




बता दें कि हमला उस वक्त हुआ जब राज्यमंत्री अपनी मीटिंग खत्म कर वापस होटल के कमरे में जा चुके थे। इस दौरान कुछ शराबी युवकों ने राज्यमंत्री के गनमैन पर हमला कर दिया। साथ ही राज्यमंत्री जिंदा के वाहन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। साथ ही हमलावर युवक गाड़ी में रखा राज्यमंत्री का बैग, जिसमें उनके कपड़े और कुछ रुपये रखे थे वह भी उठाकर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले को लेकर राज्यमंत्री नवदीप सिंह जिंदा ने बताया कि उनकी आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन चुकी है। इसके प्रचार प्रसार को लेकर वे खंडवा पिछले पांच दिनों से आए हुए हैं। इस दौरान लगातार कुछ युवक उनके रेकी कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने पहले तो समझा कि ये शराबी युवक होंगे। लेकिन देर रात उन युवकों ने पहले उनके गनमैन से विवाद कर उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।


इधर, खंडवा पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पंजाब सरकार के शुगरफेड में चेयरमैन मेरे पास आए थे। उनके गनमैन ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिंदा ने बताया कि कल रात लगभग 11 बजे जब वह किसी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे, तब कुछ लोगों ने उनके गनमैन से विवाद किया था। उसके बाद रात करीब दो बजे उनकी कार पर हमला हुआ और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से दो को अभिरक्षा में ले लिया है। इसमें से एक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed