{"_id":"64be7a06acec135e8c071664","slug":"mp-news-patwari-took-bribe-in-the-name-of-demarcation-saw-the-lokayukta-team-and-chewed-the-notes-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीमांकन के नाम पर पटवारी ने ली रिश्वत, लोकायुक्त टीम को देखा तो चबाकर खा लिए पांच-पांच सौ के नौ नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीमांकन के नाम पर पटवारी ने ली रिश्वत, लोकायुक्त टीम को देखा तो चबाकर खा लिए पांच-पांच सौ के नौ नोट
Mon, 24 Jul 2023 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:48 PM IST
सार
कटनी जिले से अजीब मामला सामने आया है। रिश्वत लेने वाले पटवारी ने लोकायुक्त टीम को देख पांच-पांच सौ के नौ नोट चबाकर निगल लिए। टीम नोट बरामद करने के लिए पटवारी को अस्पताल भी लाई पर डॉक्टर भी कुछ न कर सके।
विज्ञापन
कटनी में नोट चबाने के बाद रिश्वतखोर पटवारी को अस्पताल लाया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रिश्वतखोर पटवारी ने अजब-गजब कारनामा चर्चा में है। पटवारी ने सीमांकन के नाम पर रिश्वत ली, जब लोकायुक्त टीम को सामने देखा तो उसने 5-5 सौ के 9 नोटों को एक-एक खा लिया। टीम उसे लेकर जिला अस्पताल भी पहुंची, पर नोट बरामद नहीं कर सकी। अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि पूरा मामला कटनी जिले के बिलहरी का है। यहां पारिवारिक जमीन के सीमांकन के लिए चंदन लोधी ने लोकसेवा केंद्र पर आवेदन किया था, लेकिन उसे शासन के दस्तावेजों पर चढ़ाने के नाम पर पटवारी गजेंद्र सिंह ने पांच हजार की रिश्वत मांग ली। कई मिन्नतों के बाद भी पटवारी नही माना तो चंदन लोधी ने मामले की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज करा दी। इसके बाद सोमवार को जबलपुर की सात सदस्यीय टीम ने मिलकर रिश्वतखोर पटवारी गजेंद्र सिंह को साढ़े चार हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। लेकिन पटवारी ने मौका देख रिश्वत के पूरे नोटों को चबाकर निगल गया। पटवारी की इस हरकत से हैरान लोकायुक्त की टीम पटवारी को तुरंत पुलिस के साथ मिलकर जिला अस्पताल लाई। ताकि उसके पेट से नोट निकाले जा सकें, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी कुछ न हो सका।

रिश्वतखोर पटवारी गजेंद्र सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकायुक्त टीम का नेतृत्व कर रहे कमल सिंह उईके ने बताया कि शिकायतकर्ता चंदन लोधी की शिकायत पर दबिश लेकर रिश्वतखोर पटवारी गजेंद्र सिंह को साढ़े चार हजार के साथ पकड़ा, लेकिन वो टीम को देखकर पैसे चबा चबाकर नोट खा गया। हालांकि टीम के पास वॉइस रिकॉर्डिंग से लेकर अन्य सबूत हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी गजेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।