{"_id":"64a2ca43f836e9b18b0f3b23","slug":"mp-news-padma-shri-respected-jodhaiya-bai-amma-s-dispute-with-bullies-being-harassed-for-building-a-house-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जिस आवास के लिए पद्मश्री ने PM तक लगाई गुहार, उसे ही कब्जाना चाहते हैं दबंग, विवाद के बाद चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जिस आवास के लिए पद्मश्री ने PM तक लगाई गुहार, उसे ही कब्जाना चाहते हैं दबंग, विवाद के बाद चार पर केस
Mon, 03 Jul 2023 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:47 PM IST
सार
पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई अम्मा के निर्माणाधीन मकान को इलाके के दबंग कब्जा कर हड़पना चाहते हैं। इसे लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने शिकायत के बाद चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उमरिया जिले में पद्मश्री जोधइयाबाई का निर्माणाधीन मकान।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आवास की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक से गुहार लगा चुकीं पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई अम्मा का मकान बनने लगा है, पर अब दबंगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग उनका घर बनने नहीं दे रहे हैं। कब्जे की बात पर मारपीट की घटना भी हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि उमरिया जिले का नाम रोशन करने वालीं जोधइया बाई अम्मा पद्मश्री से सम्मानित की गई हैं। उन्होंने आवास के लिए प्रधानमंत्री तक गुहार लगाई थी। इसके बाद उनका घर स्वीकृत किया गया और काम शुरू हो चुका है। अब इसे लेकर विवाद की जानकारी सामने आ रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना के लोढ़ा का है। बताया जा रहा है कि जब अम्मा का आवास निर्माण शुरू हुआ है तो कुछ दबंगों द्वारा इसे लेकर परेशान भी किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद ही कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र सिंह सोलंकी, मृगेंद्र सिंह, संजू यादव सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी गई है।
जोधइया बाई ने बताया कि एक आरोपी शराब पीकर आकर गाली-गलौज करता है। धमकी देता है। हमने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत भी की है। जहा हमें साहब ने घर बनाने के लिए बोल दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागेंद्र सिंह ने बताया है कि जीतेंद्र सिंह सोलंकी और अन्य के द्वारा जोधइया बाई के जमीन को कब्जा भी किया जा रहा था। जहां इनके परिवार के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। जिसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, गिरफ्तारी भी की गई है।